रौनक शर्मा

रोहतक – जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले ही उनसे सवाल पूछ लिया | उनका सवाल जनता का -जन समस्या का है| इस सवाल को आज पुरे प्रदेश के किसान और जनता पूछ रही है|

नवीन जयहिंद ने मंगलवार को रोहतक में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गृहमंत्री अमित शाह हरियाणा में बाबा मस्तनाथ मंदिर में आ रहे है उनका स्वागत है | वे स्वय भी बाबा मस्तनाथ मंदिर में जाते है | बाबा मस्तनाथ अमित शाह को सद्बुद्धि दे ताकि वे हरियाणा की जनता के बारे में भी कुछ सोच सके |

जयहिंद ने गृह मंत्री अमित शाह से सवाल के जवाब मांगते हुए कहा कि आज पुरे प्रदेश की जनता बिना पानी परेशान है | किसानों की 10 लाख एकड़ जमीन बंजर पड़ी हुई | लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है | 84 % गावों में भूमिगत जल कई सौ फुट पर जा चुका है | अगर प्रदेश के किसानों को पानी मिले तो वे 40 मिलियन टन अनाज उगा सकते है जो गरीबों का पेट और सरकारी खजाने को भर सकते है| प्रदेश को हर रोज 2,111.37 मिलियन लिटर पानी प्रतिदिन चाहिए जबकि मिलता 1913 मिलियन लिटर पानी ही जनता को मिल रहा है | गुरुग्राम , सोनीपत, भिवानी , जींद , सिरसा , हिसार, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाडी जिलों में तो जितने पानी की जरूरत है उससे आधा भी बड़ी मुश्किल से मिल रहा है |

जयहिंद ने कहा कि गृह मन्त्री यह भी बता कर जाये कि जब सुप्रीम कोर्ट आदेश दे चुकी है हरियाणा को उसको हक़ का पानी मिलना चाहिए तो केंद्र सरकार हाथ पर हाथ धरे क्यों बैठी है |

नवीन जयहिंद ने राजनीतिक दलों के आरोप- प्रत्यारोपों पर कहा कि एसवाईएल के मुद्दे पर सभी पार्टियाँ मौसेरी बहने बनी हुई है | सिर्फ चुनावी दौर में इन पार्टियों को एसवाईएल का पानी याद आता है | अब तक किसी भी पार्टी ने हरियाणा के किसानों को एसवाईएल का पानी दिलाने के लिए कुछ नहीं किया है | खट्टर सरकार को भी अगर सिर्फ राजनीति ही करनी है तो वो भी दूसरे राजनीतिक दलों की लाइन में लग जाये | इस सरकार से जनता को भी उम्मीदें और उन्हें भी उम्मीद है कि सरकार हरियाणा को एसवाईएल का पानी दिला देगी |

जैसा की आपको ज्ञात हो गृह मंत्री अमित शाह के हरियाणा दौरे पर नवीन जयहिंद पर दो -दो केस हो चुके है और वो केस पिछले पांच साल से कोर्ट में चल भी रही | नवीन जयहिंद लगातार उन केसों में कोर्ट में पेश भी हो रहे है|

खरक बैंसी गाँव में दिव्यांग की फरियाद पर पहुंचें जयहिंद
गाँव के लोगों ने नवीन जयहिंद के सामने लगाया समस्याओं का अम्बार

नवीन जयहिंद प्रदेश के लोगों के लिए मसीहा बने हुए है जो भी उसने अपनी मदद के लिए गुहार लगाता है वही हाजिर हो जाते है | बीते दिनों उन्होंने कई जरुरतमंदों की मदद की है व् पीपीपी , राशन कार्ड व् पेंशन से जुडी समस्याओं का समाधान करवाया है |

आज भी वे महम के बैंसी गाँव में पहुंचे | इसी गाँव के दिव्यांग पवन प्रजापत ने नवीन जयहिंद से राशन कार्ड काटने और पीपीपी की समस्या पर मदद मांगने के लिए वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर भेजी थी | नवीन जयहिंद ने अपने कहे वायदे के अनुसार दिव्यांग पवन प्रजापत की मदद करने पहुंचे | उनकी आने की खबर सुनकर जैसे वहाँ कई बुजुर्ग महिलाएं व् आदमी अपनी राशन कार्ड की समस्या को लेकर पहुँच गये |

नवीन जयहिंद को पवन प्रजापत ने बताया कि वह पिछले छः साल से बिस्तर पर है, चल भी नहीं सकता है | उसकी रीढ़ की हड्डी टूटने की वजह से वो उठ भी नहीं सकता है | उसके घर में कोई कमाने वाला नहीं , छोटे -छोटे बच्चे और पत्नी है लेकिन विभाग ने उसे ही मजदुर दिखा कर मेरी आय ढाई लाख तक दिखा रखी है | आय अधिक होने की वजह से उसका राशन कार्ड तक काट दिया | नवीन जयहिंद ने मदद का आश्वासन दिया और खुद मदद करने की बात कहि | उसके सभी दस्तावेज लिए और आगे विभाग से बात करने की कही|

इस मौके पर एक और महिला विद्या देवी भी अपनी समस्या लेकर आई जिसके घर में कोई कमाने वाला नही है और उसका कच्चा मकान है जो कभी भी गिर सकता है लेकिन विभाग ने उसका भी राशनकार्ड काट दिया व उसकों मिलने वाली सभी सरकारी स्कीमों से वंचित कर दिया | नवीन जयहिंद ने सामने किसी ने पाने पीपीपी में आय अधिक की समस्या रखी तो किसी ने बिजली के बिल की समस्या रखी तो बहुत सारे लोगों ने राशनकार्ड काटने की समस्या को रखा | गाँववासियों ने लाल डोरे के बाहर मीटर कनेक्शन न मिलने की समस्या को भी जयहिंद के सामने रखा और मदद की गुहार लगाई|

नवीन जयहिंद ने कहा कि वे अपनी पूरी टीम को उनकी मदद करने में लगा देंगे और खुद प्रशासन से बात करेंगे और समस्याओं का समाधान करवाएंगे |

ऐसे में नवीन जयहिंद ने हेल्पलाइन नंबर जारी किये है 7027811811, 9050906161 इन दिए नम्बरों पर कोई भी आम आदमी अपनी समस्या से जुडी वीडियो बना कर भेज दे नवीन जयहिंद व् उनकी टीम मदद के लिए जरुर पहुंचेंगी |

error: Content is protected !!