गुरुग्राम: 19 सितंबर 2023 – गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त श्री विकास अरोड़ा, के निर्देशन में कार्य करते हुए आज दिनां 19.09.2023 को यातायात पुलिस उपायुक्त श्री विरेंद्र विज IPS की देखरेख में डायल 112 महिला सुरक्षा के लिए विशेषकर एक ऐप बनवाया गया।इस ऐप के माध्यम से महिलाओं को इस ऐप पर उनकी डिटेल्स जैसे नाम, मोबाइल नंबर, पता एक बार अपडेट करना होगा, जिससे महिलाओं की सुरक्षा करने में मदद की जा सके और किसी भी समय सुरक्षित स्थिति में महसूस न करने पर पुलिस के द्वारा महिलाओं की मदद जा सके।

कोई भी महिला जिसने अपना मोबाइल पर पहले से ही यह डायल 112 ऐप डाउनलोड कर रखा है काल करेगी,तो उस महिला महिला को अपना नाम मोबाइल नंबर व पता बताने की जरूरत नहीं पड़ेगी इस ऐप के जरिए उसे महिला का पता मोबाइल नंबर और लोकेशन का पता अपने आप ऐप के माध्यम से चल जाएगा।जिससे समय पर महिलाओं की मदद करना सुनिश्चित किया जा सकेगा और किसी भी अप्रिय घटना को घटित होने से रोका जा सकेगा।

इस ऐप के माध्यम से अधिक से अधिक बच्चों/महिलाओं को जोड़ने व जागरूक करके लिए एक प्रोग्राम का आयोजन Swasno Hotels pvt.Ltd J10/7DLF phase 2 में आयोजित किया गया, जिसमें निरक्षक श्रीमती सुमन WPS-51, Childhood Enchasement Training & Action Chetna NGO मेंबर, महिलाएं और बच्चे भी मौजूद रहे। आयोजन में मौजूद सभी को डायल 112 के बारे में विस्तृत रूप से बतलाया गया और उनके मोबाइल पर इस ऐप को डाउनलोड भी कराया गया ताकि जरूरत पड़ने पर समय पर मदद पुलिस के द्वारा की जा सके।

इस आयोजन के दौरान मौजूद सभी महिलाओं/बच्चों को दुर्गा शक्ति एप भी डाउनलोड कराया गया।क्राईम अगेंस्ट वूमेन, पोक्सो एक्ट वा साइबर अपराधों के बारे में भी जानकारी दी गई।

error: Content is protected !!