प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा है आम आदमी पार्टी का संगठन : अनुराग ढांडा
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सीएम पद की दावेदारी छोड़ी, अब इनका खेल खत्म: अनुराग ढांडा
डेढ़ महीने के अंदर प्रदेश के प्रत्येक गांव में होंगे आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी: अनुराग ढांडा
जनसंवाद कार्यक्रम में जनता का अपमान करने पर आमादा सीएम खट्टर : अनुराग ढांडा

झज्जर, 9 सितंबर – आम आदमी पार्टी से पूरे प्रदेश में लोग जुड़ रहे हैं। लोगों का रुझान आम आदमी पार्टी के प्रति बढ़ रहा है। प्रदेश में विपक्ष की भूमिका केवल आम आदमी पार्टी ही निभा रही है। दूसरी पार्टियों के लोग आपस में हाथापाई करने में, जूते चप्पल चलाने में और पद की लड़ाई में व्यस्त हैं। ये बात आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने कही। वे शनिवार को को झज्जर में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हालात देखकर भूपेंद्र हुड्डा भी मुख्यमंत्री पद की दावेदारी से पीछे हट गए हैं।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ही जनता के मुद्दे उठा रही है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन भी किया। भिवानी के अंदर आम आदमी पार्टी के 4 हजार से ज्यादा पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह ही देख कर विपक्षी पार्टियों के अंदर खलबली मच गई है। सत्तासीन बीजेपी के मंत्रियों को भी आम आदमी पार्टी से डर लगने लगा है। मुख्यमंत्री खट्टर आम आदमी पार्टी के बढ़ते ग्राफ को देखकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खट्टर दिल्ली और पंजाब की जनता को मुफ्तखोर कहते हैं। जबकि उनकी खुद की 4 हजार यूनिट बिजली फ्री, पानी फ्री, गाड़ी फ्री, रेल यात्रा फ्री, हवाई यात्रा फ्री हैं। इसलिए हरियाणा में सबसे बड़े मुफ्तखोर मुख्यमंत्री खट्टर हैं। अगर, उन्हें मुफ्तखोरी से इतनी नफरत है तो पहले अपनी सभी योजनाओं का त्याग करें। वे जनता के टैक्स के पैसों से फ्री सुविधाएं ले रहे हैं और जनसंवाद में जनता का ही अपमान कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का सपना मुख्यमंत्री, मंत्रियों को मिलने वाली सुविधाओं को आम जनता के दरवाजे पर लेकर आना है। प्रदेश में आम आदमी पार्टी का संगठन विस्तार तेजी से जारी है। अभी 5 गांव के ऊपर एक सर्कल इंचार्ज की नियुक्ति की गई है। आने वाले डेढ़ महीने में प्रत्येक गांव में 10 सदस्यों की कमेटी बनाने का काम किया जाएगा। इसके बाद बूथ स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की जायेगी, जोकि घर घर अरविन्द केजरीवाल का संदेश लेकर जाएंगे।

उन्होंने कहा कि जूनियर महिला कोच मामले में पूरी खट्टर सरकार मंत्री संदीप के बचाव में खड़ी हो गई है। जूनियर महिला कोच को जान से मारने की धमकियां भी मिली है। हरियाणा की जनता बेटियों के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी। खट्टर सरकार में महिलाओं के सम्मान की कोई कद्र नहीं है। पिछले 8 महीने से जूनियर महिला कोच अपने सम्मान की लड़ाई लड़ रही हैं, वहीं मुख्यमंत्री खट्टर मंत्री संदीप सिंह के सामने ढाल बनकर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री खट्टर और मंत्री संदीप सिंह के प्रदेश में जहां भी कार्यक्रम होंगे काले झंडे दिखाने का काम करेंगे।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष हरीश कुमार, अश्विनी दुल्हेड़ा, राजा, अभिथा, सुनीता, सुनील मातनहेल, कुलदीप शर्मा, जे एस तंवर, रणबीर गुलिया, सलेश, नरेश बाल्मिकी, सुरेंद्र नांगल, चंदर भान शर्मा, सुरेंद्र देशवाल, चंदर मोहन, महावीर कटारिया, श्याम सिलाना, जितेंद्र और राजेश मौजूद रहे।

error: Content is protected !!