दादरी रेस्ट हाउस में आयोजित हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, हुड्डा व किरण समर्थकों ने अपने नेताओ के पक्ष में की नारेबाजी

चरखी दादरी जयवीर सिंह फौगाट,

04 सितंबर, दादरी रेस्ट हाउस में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया इस दौरान कांग्रेस की गुटबाजी फिर देखने को मिली और हुड्डा व किरण गुट के कार्यकर्ताओं के बीच मीटिंग में एंट्री करने को लेकर गहमागहमी देखने को मिली व अपने अपने नेताओं के पक्ष में नारे लगाए। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि दादरी के रेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में कांग्रेस ऑब्जर्वर अनिल यादव, कोऑर्डिनेटर विजय प्रताप सिंह व जिला प्रभारी एवं पूर्व मंत्री सुभाष गोयल पहुंचे।रेस्ट हाउस में कांग्रेस के किरण व हुड्डा गुट के कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं के पक्ष में नारेबाज़ी की। बाद में पर्यवेक्षक ने बंद कमरे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की और पार्टी को मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इससे पहले सुबह दस बजे से ही कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रेस्ट हाऊस में जुटना शुरू हो गये थे। जैसे ही 11 बजे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक अनिल यादव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोर्डिनेटर विजय प्रताप सिंह पहुंचे बड़ी संख्या में जुटे किरण चौधरी और अनिरुद्ध चौधरी समर्थकों ने अपने नेताओं के पक्ष में नारेबाजी शुरू कर दी। उस वक्त अनिरुद्ध चौधरी खुद वहां मौजूद थे। 

इससे बाद जैसे तैसे प्रभारी सुभाष गोयल ने स्थिति को सम्भाला। उसके बाद आब्जर्वर बड़े हॉल में अलग अलग ग्रुपों से मिले और जिला अध्यक्ष के बारे में राय जानी वहीं पूर्व सीपीएस रणसिंह मान, पूर्व विधायक कर्नल रघुबीर सिंह छिल्लर, पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, पूर्व विधायक नरपेंद्र मांढी, सुरेंद्र परमार, किसान नेता राजू मान, अनिल धनखड़, मनीषा सांगवान, अजीत फौगाट, सुशील धानक, दिलबाग निमड़ी, परमजीत मड्डू से मिलकर संगठन बारे चर्चा की।

You May Have Missed

error: Content is protected !!