अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित किया गृह मंत्री अनिल विज ने

अम्बाला, 28 जून। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने 29 जून को अम्बाला लोकसभा में जगाधरी अनाज मंडी में आयोजित होने वाली भाजपा की गौरवशाली भारत रैली को लेकर बुधवार अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान श्री विज ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के दिशा-निर्देश दिए और बताया कि रैली को देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के अलावा हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर एवं अन्य संबोधित करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह रैली में अपनी उपस्थिति अधिक से अधिक संख्या में दर्ज करवाए ताकि इसे सफल बनाया जा सके।

गौरतलब है कि रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आमजन में जबरदस्त उत्साह है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नौ साल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण का रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी नीतियों से अंतोदय व सेवा के संकल्प को सर्वोपरि रखा है, अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाएं सुनिश्चित हो रही हैं। आज भारत विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है और इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।

बैठक के दौरान भाजपा नेता सोम चोपड़ा, जसबीर सिंह जस्सी, ललित चौधरी, किरणपाल चौहान, अजय पराशर, बीएस बिंद्रा, संजीव सोनी, रामबाबू यादव, नरेंद्र राणा, रवि सहगल, बलविंद्र शाहपुर, बलकेश वत्स, बिजेंद्र चौहान, आशीष तायल, रणधीर सिंह के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!