कहा: संगठन अभियान चला पर्यावरण संरक्षण, जुआखोरी व नशा मुक्ति….. के लिए कार्य करेगा 

चरखी दादरी जयवीर फौगाट,

07मई, धर्मसेना पदाधिकारियों ने रविवार को दादरी स्थित धर्मसेना कार्यालय में बैठक का आयोजन किया। जिला अध्यक्ष प्रदीप बाढ़ड़ा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक ने संगठन विस्तार व आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित धर्मसेना संरक्षक रामकिशन हालुवालिया व धर्म सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष बलवान सिंह आर्य ने बताया कि धर्मसेना संगठन का विस्तार करेगी। जिसके तहत मंडल व ग्राम स्तर की इकाई तैयार की जाएगी। जैसे ही ये इकाई पूरी होंगी उसके बाद संगठन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम व अभियान चलाए जाएंगे जैसे पर्यावरण संरक्षण, जुआखोरी व नशा मुक्ति अभियान आदि। धर्मसेना प्रदेश उपाध्यक्ष बलवान सिंह तालू व खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चांदराम सूई ने कहा कि युवा चरित्र निर्माण शिविर लगाकर युवाओं को जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक महिने के अंतिम रविवार को बैठक का आयोजन कर आगामी महीने के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके अलावा आमजन की समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाकर उनका समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर धर्मसेना राष्ट्रीय अध्यक्ष बलवान सिंह आर्य, संरक्षक रामकिशन हालुवासिया, उपाध्यक्ष बलवान सिंह तालू, जिला अध्यक्ष प्रदीप बाढ़ड़ा, खेल प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष चांदराम सूई, प्रदेश मीडिया प्रभारी महेंद्र शर्मा, प्रदेश सचिव अजय चाहर, प्रदेश संगठन सचिव सुखबीर हड़ौदा, प्रदेश सचिव नरेश भारद्वाज, जिला उप-प्रधान धर्मेंद्र हड़ौदा, अनिल बेरला, रमेश पचेरवाल, नरेश मोखरवाल, जयभगवान, राजरानी, जोगेश सांगवान, भूप मन्दोला, रामकुमार गोपालवास, नवीन प्रजापत, राजकुमार चांगरोड़,तेज नौसवा, राजबीर, सतेेंद्र मोरवाल, बहादुर सिंह दूधवा, हरचंद झोझू, रामसिंह ढाणी सूरजा, बाबूलाल जीतपुरा, बलवान छिल्लर, दिनेश, ओमप्रकाश बरसाना, अशोक तिवाला, दीपक मांढी, विनोद सिंहमार, संजय कमोद,यशवीर नौरंगाबास आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!