-सीएम मनोहर लाल की लंबी आयु की करी कामना

गुरुग्राम। शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने पौधा भेंट करके बधाई दी। इस दौरान समाजसेवी प्रवीन शर्मा, सोनू तायल भी साथ रहे।

नवीन गोयल ने कहा कि उन्होंने कहा कि जनता में लोकप्रियता के पैमाने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल सबसे पहला स्थान रखते हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पिछले 8 साल में हरियाणा ने जो तरक्की की है, ऐसी तरक्की पहले कभी नहीं हुई। हरियाणा एक हरियाणवी एक का नारा देकर प्रदेश में भाईचारा मजबूत करने का काम मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया। उन्होंंने कहा कि पर्यावरण विषय को भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बीड़ा उठाया। स्कूलों में बच्चों को पेड़ लगाकर उनके साथ सेल्फी लेकर अपलोड करने पर ईनाम दिए गए। गुरुग्राम में जंगल सफारी बनाने की योजना को केंद्र सरकार के साथ मिलकर सिरे चढ़ाना भी प्रकृति और पर्यावरण में सुधार करने की दिशा में बड़ा कदम है।

नवीन गोयल ने कहा कि सड़क, रेल, हवाई मार्ग को प्रभावी तरीके से मजबूत किया गया है। प्रदेश में जहां हाईवे का जाल बिछाया गया है, वहीं रेल मार्ग को भी दुरुस्त किया गया है। हरियाणा के हिसार में हवाई अड्डे का विस्तार करके हवाई सेवाओं के क्षेत्र में बड़ा परिर्वतन किया गया है। नवीन गोयल ने कहा कि प्रदेश में मूलभूत सुविधाएं देने में भी सरकार ने अनगिनत काम किए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में अनेक विकास परियोजनाएं, जनहित की परियोजनाएं शुरू करके लाभ पहुंचाया है। हरियाणा में भाजपा की मनोहर सरकार ने सामाजिक सुरक्षा और गरीब कल्याण के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। बुजुर्गों की पेंशन में बढ़ोत्तरी की गई। परिवार पहचान पत्र के माध्यम से सबका जीवन स्तर ऊंचा उठाने एवं समाज में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को आगे बढ़ाने के काम किए जा रहे हैं। नौकरियों में पारदर्शिता और किसानों के लिए भावांतर भरपाई योजना से किसानों का जीवन बदला है।

मनोहर सरकार ने सैनिक और पूर्व सैनिकों के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। युवाओं का जीवन बेहतर बनाने के लिए हिसार, अंबाला, चरखी दादरी और रोहतक में हाल की अग्निवीर भर्ती रैलियों के दौरान हरियाणा से 1,821 अग्निवीरों की भर्ती की गई। नवीन गोयल ने कहा कि सरकार ने संत-महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना बनाकर समाज के हर संत-महापुरूष के विचार आम जनता तक पहुंचाए।

error: Content is protected !!