अनाज मंडी की व्यवस्था दुरुस्त करने को चंडीगढ़ जा पहुंचे नवीन गोयल

-हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन आदित्य देवीलाल से की मुलाकात
-मंडी की व्यवस्था जल्द दुरुस्त करने का दिया आश्वासन

गुरुग्राम। पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल और रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य डा. डीपी गोयल ने हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन आदित्य देवीलाल से मुलाकात करके गुरुग्राम की अनाजमंडी को लेकर प्रेजेंटेशन दी।

नवीन गोयल ने कहा कि प्रदेश सरकार हर क्षेत्र के विकास व सुविधाएं देने को कटिबद्ध है। हर वर्ग को किसी न किसी रूप में लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने किसानों के लिए अहम स्थल अनाजमंडी का जिक्र करते हुए चेयरमैन आदित्य देवीलाल के समक्ष गुरुग्राम की अनाज मंडी की खराब स्थिति को रखा। बताया गया कि मंडी का रखरखाव सही तरीके से नहीं हो पा रहा। यहां पर कई तरह की परेशानियों किसानों को आती हैं। सबसे पहले उन्होंने खांडसा रोड पर दीवार तोड़कर अवैध गेट बनाए जाने की जानकारी दी। साथ ही इन्हें जल्द बंद करने के अधिकारियों को आदेश देने का आग्रह किया। मंडी का सफाई करवाकर सौंदर्यकरण करने का भी विचार नवीन गोयल ने आदित्य देवीलाल के समक्ष रखा। मंडी में नए शेड बनवाने के लिए भी उनसे चर्चा की। नवीन गोयल ने कहा कि मिलेनियम सिटी में मंडी भी इसी स्तर की होनी चाहिए। हाइवे के साथ लगती मंडी वैसे तो प्राइम लोकेशन पर है, लेकिन अतिक्रमण व रखरखाव के अभाव में इसकी स्थिति बदहाल हो चुकी है।

नवीन गोयल ने मंत्री जेपी दलाल, मुख्य प्रशासक मुकेश कुमार आहुजा से भी मंडी में सुधार के लिए आग्रह किया है।

डा. डीपी गोयल ने कहा कि गुरुग्राम हरियाणा का महत्वपूर्ण जिला है। गुरुग्राम की मंडी के हालातों में सुधार करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसी भी शहर, कस्बे में अनाज मंडी, सब्जी मंडी बहुत ही महत्वपूर्ण होती हैं। ऐसी जगहों पर सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त होनी चाहिए, ताकि किसान भी परेशान ना हों और व्यवस्था बनी रही। आदित्य देवीलाल ने आश्वस्त किया कि जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान करने के उचित कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान विनय मंगल भी साथ रही।

You May Have Missed

error: Content is protected !!