गुरुग्राम 24 अप्रैल। हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने गुरुग्राम में आज अलग-अलग स्थानों पर जाकर शोक जताया। परिवहन मंत्री ने पहले गुरुग्राम पहुंचकर भाजपा प्रवक्ता सूरजपाल अम्मू के भाई  नेमपाल सिंह के निधन पर शोक जताया और इसके उपरांत उन्होंने  गुरूग्राम के गीता भवन पहुंचकर पत्रकार दीपक शर्मा के पिता वासदेव शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

परिवहन मंत्री ने दिवंगत नेमपाल सिंह तथा वासदेव शर्मा के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि परिवार में अपनों का जाना बेहद दुःखद होता है लेकिन जीवन और मृत्यु का चक्र चलता रहता है आत्माएं अजर अमर है और अपना चोला बदलती रहती है। ऐसे में इस पर किसी का बस नहीं है। उनका असमय साथ छोड़ देना समाज व परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

परिवहन मंत्री ने भाजपा प्रवक्ता सूरजपाल सिंह अम्मू  के निवास  जाकर अपनी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि जीवन में भाई का चले जाना असहनीय दुख होता है। भाई का बिछडऩा बहुत दुखदायी होता है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ हैं। केबिनेट मंत्री  मूलचंद शर्मा ने पत्रकार दीपक शर्मा के पिता के निधन पर गीता भवन में आयोजित रस्म पगड़ी में शोक जताते हुए कहा कि शरीर नशवर है। हमें यही प्रार्थना करनी है कि जो जीव-आत्मा आज हमारे बीच नहीं है, प्रभु उसे अपने श्री चरणों मे स्थान दे।

error: Content is protected !!