– निगम टीमों ने मिश्रित कचरा ले जाने के मामले में 4 रिक्शा रेहड़ी व 1 बोलेरो गाड़ी को किया जब्त

– प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वाले 29 व्यक्तियों पर लगाया 81500 रूपए का जुर्माना, 1200 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक भी किया गया जब्त

गुरूग्राम, 24 अप्रैल। ठोस कचरा प्रबंधन नियम तथा प्लास्टिक कचरा प्रबंधन नियम की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नगर निगम गुरूग्राम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत संबंधित के चालान किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में सोमवार को निगम टीमों ने निरीक्षण के दौरान 4 रिक्शा-रेहड़ी तथा एक बोलेरो गाड़ी को मिश्रित कचरा ले जाने के मामले में पकड़ा तथा उन्हें सैक्टर-42 स्थित निगम कार्यालय में इंपाऊंड करने की कार्रवाई की। ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2016 के तहत मिश्रित कचरा उठान नियमों के खिलाफ है। ऐसा करने वाले वाहनों को नगर निगम गुरूग्राम द्वारा लगातार इंपाऊंड किया जा रहा है।

इसके अलावा, टीमों ने प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वाले 29 व्यक्तियों पर 81500 रूपए का जुर्माना लगाया। टीम ने यह कार्रवाई स्थानीय सदर बाजार में एक विशेष चैकिंग अभियान के दौरान की। जुर्माना लगाने के साथ ही यहां से 1200 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक को भी जब्त करने की कार्रवाई की गई। टीम में सफाई निरीक्षक भूपेन्द्र खटाना, जितेन्द्र कुमार, दीपक डागर, गौरव व अमन शामिल थे।

error: Content is protected !!