प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़,सांसद डॉ अरविंद शर्मा की रहेंगे मौजूद

झज्जर :-सोनू धनखड़

बादली हलका पन्ना प्रमुख सम्मेलन शनिवार को एमआर हसनपुर स्कूल में सायं चार बजे से शुरू होगा । प्रदेश भाजपा प्रभारी, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद बिप्लब देब, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र राजू, लोकसभा सांसद डॉ अरविंद शर्मा, जिला प्रभारी महेश चौहान पन्ना प्रमुख सम्मेलन में पूरे समय मौजूद रहेंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष विक्रम कादियान ने बताया कि बादली हलके में सभी 206 बूथों से पन्ना प्रमुख , कार्यकर्ता व पदाधिकारी, मौजूद रहेंगे। जिला अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के नेता हलके के कार्यकर्ताओं को पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियां, भविष्य के कार्यक्रम और मिशन 2024 के बारे मेंं विस्तार से जानकारी देंगे।

error: Content is protected !!