धनखड़ ने हरियाणा में पन्ना प्रमुखों की संख्या पांच लाख पंहुचाई : बिप्लब देब
राष्ट्र सेवा में समर्पित कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत- बोले धनखड़
-बादली हलके के पन्ना प्रमुखों ने हसनपुर में दिखाई संगठन की शक्ति

झज्जर/चंडीगढ़, 1 अप्रैल। हसनपुर में बरसात होती रही और कार्यकर्ता अपने नेताओं के विचार सुनते रहे । कुछ यूँ हीं हुआ बादली हलके के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में। प्रदेश भाजपा प्रभारी बिप्लब देब और प्रदेश अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ के आगमन से पहले बरसात हुई, फिर रूक गई, जैसे नेताओं का मंच पर आगमन हुआ फिर बरसात शुरू हो गई। पन्ना प्रमुख बरसात में भी अपने नेताओं का संबोधन सुनते रहे। नेता बोले यहीं भाजपा संगठन का अनुशासन और ताकत है।

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश भाजपा प्रभारी बिप्लब देब ने हसनपुर में आयोजित बादली हलके के पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ ने हरियाणा में संगठन को नई ताकत देते हुए पन्ना प्रमुखों की संख्या एक लाख से बढ़ाकर पांच लाख तक पंहुचा दी है। हर 60 मतदाताओं पर भाजपा का सिपाही जनसेवा व राष्ट्र सेवा को समर्पित भाव से तत्पर तैयार हो गया है। यहीं भाजपा की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि आज बरसात में बैठे कार्यकर्ताओं का जोश व उत्साह बता रहा है। बादली हलका 2024 में कमल खिलाकर हरियाणा नया इतिहास रचेगा। बादली हलके में वह ताकत है कि वो हरियाणा को नई दिशा दे सकता है। बिल्पव ने कहा कि कांग्रेस दिन-प्रतिदिन खंडित और भाजपा संगठित हो रही है। आज भाजपा के पास 19 करोड़ कार्यकर्ताओं का परिवार है

प्रदेश अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ ने प्रभारी बिप्लब देब का बादली हलके में स्वागत करते हुए कहा कि हरियाणा देश सेवा, अन्न पैदा करने, खेलों मेडल में अग्रणी है वहीं पीएम मोदी जी के साथ भाजपा का परिवार बढ़ाने भी अग्रणी हो चला है। बादली हलके में 206 बूथ हैं आज हर बूथ से पन्ना प्रमुख कमल खिलाने के लिए पूरी मजबूती से खड़ा है। मिशन 2024 हर कार्यकर्ता का ध्येय बन चुका है। पूरा हरियाणा वर्ष 2019 मेंं भी मोदी जी के साथ रहा और वर्ष 2024 में साथ चलने को तैयार हो चुका है। धनखड़ ने कहा कि आज बरसात में बादली के कार्यकर्ता यह ठान लिया है कि कांग्रेस की देश को तोड़ने की साजिश को सफल नहीं होने देंगे।

पन्ना प्रमुख सम्मेलन में प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र राजू, जिला प्रभारी महेश चौहान, जिला अध्यक्ष बिक्रम कादियान, पूर्व विधायक नरेश कौशिक, डॉ राकेश कुमार, पूर्व आयुक्त दिनेश शास्त्री, लोकसभा संयोजक आनंद सागर सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!