—- बादली हलका भाजपा पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन एक अप्रैल को हसनपुर में
—प्रदेश भाजपा प्रभारी विप्लब देब, प्रदेश संगठन मंत्री रविन्द्र राजू और सांसद डॉ अरविंद शर्मा करेंगे भागीदारी
—- शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक में दिया निमंत्रण, तैयारियों का लिया जायजा

झज्जर :- सोनू धनखड़

भारत को दुनिया का सिरमौर राष्ट्र बनाने के लिए भाजपा के एक एक कार्यकर्ता ने पीएम मोदी की अगुवाई में संकल्प लिया हुआ है। उसी की बदौलत आज भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना, जी 20 देशों का सफलता के साथ नेतृत्व कर रहा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने हसनपुर में बादली हल्के के शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने एक अप्रैल को दोपहर बाद हसनपुर में आयोजित हो रहे बादली हलके के पन्ना प्रमुखों सम्मलेन का सभी को निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि बादली हलके में सभी 206 बूथों पर पन्ना प्रमुख मिशन 2024 के लिए तैयार हैं। एक अप्रैल को हसनपुर पहुंचकर अपना संकल्प दोहराएंगे।

धनखड़ ने सभी को रामनवमी की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा प्रभारी विप्लब् देब, प्रदेश संगठन मंत्री रविन्द्र राजू सहित सहित अन्य नेता कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में भागीदारी करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता जन ,समाज और देश सेवा को अपना प्राथमिक दायित्व मानता है। दूसरी और पूरी कांग्रेस पार्टी केवल एक परिवार को अपना सब कुछ मानती है। कांग्रेसी सत्ता के लिए लालायित होकर आपस में लड़ रहे हैं। उनके नेता हताशा और निराशा में विदेशी भूमि से भारत विरोधी बात करने लगे हैं।

धनखड़ ने कहा कि अब भारत को आगे बढ़ने से कोई नही रोक सकता । आज भारत के पास मोदी के रूप में दुनिया का सबसे सशक्त और ओजस्वी नेतृत्व , दुनिया का सबसे बड़ा देश सेवा को समर्पित राजनीतिक दल भाजपा और 140 करोड़ देशवासियों का संकल्प है। उन्होंने कहा कि आगामी 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस है और सभी कार्यकर्ताओं के घर पर भाजपा का ध्वज फहराया जाएगा।

बैठक में जिला भाजपा प्रभारी महेश चौहान, तेजपाल लुहारी , विनोद चौहान,बिजेंद्र काला माढ़ोठी, विनोद बाढ़सा, संदीप हसनपुर,भीष्मपाल, बसंत गुलिया, डॉ दिनेश , कुरुक्षेत्र जिला अध्यक्ष रवि वसाबी और बादली हलके से संबंधित 43 शक्ति केंद्रों के प्रमुख व सह प्रमुख मौजूद रहे।

error: Content is protected !!