फ्लाईओवर पर काफी समय से बंद पड़ी हैं लाईटें
संभावित दुर्घटनाओं से भयभीत हैं क्षेत्रवासी, प्रशासन दे ध्यान

गुडग़ांव, 14 मार्च (अशोक): प्रदेश सरकार ने आमजन को सुविधाएं देने के लिए फ्लाईओवर, अंडरपास आदि बनवाए हुए हैं, ताकि आमजन को विभिन्न समस्याओं से निजात मिल सके और यातायात भी सुचारु रुप से चल सके। फ्लाईओवर व अंडरपास
में लाईटों की भी व्यवस्था की हुई है, लेकिन फ्लाईओवर पर अधिकांश लाईट खराब हुई मिलती हैं, जिससे रात्रि में दुर्घटना होने का भय बना रहता है और कई बार दुर्घटनाएं घटित भी हो जाती हैं।

दौलताबाद फ्लाईओवर का भी यही हाल है। फ्लाईओवर पर लाईटें तो अवश्य लगी हुई हैं, लेकिन अधिकांश लाईटें खराब हैं जिससे रात्रि में वाहन चालकों विशेषकर दोपहिया व साईकिल सवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के लोगों बीके मिश्रा, राजेश पटेल, राजेंद्र कुमार, सुशील राजन, धर्मवीर भारती आदि का कहना है कि बंद पड़ी लाईटों के बारे में कई बार नगर निगम के अधिकारियों से भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। लगता है कि
प्रशासन को किसी बड़ी दुर्घटना के घटित होने की प्रतीक्षा है। रात्रि में फ्लाईओवर से सफर करने वालों को सदैव दुर्घटना घटित होने का भय बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि दौलताबाद फ्लाईओवर से बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना रहता है। रेलवे स्टेशन भी समीप है। रात्रि में रेलवे स्टेशन से दौलताबाद व राजेंद्रा पार्क आने के लिए लोगों को इसी
फ्लाईओवर का इस्तेमाल करना पड़ता है। फ्लाईओवर पर लाईटें न होने के कारण दुर्घटना होने का भय बना रहता है। इसलिए तुरंत कार्यवाही कर लाईटों को दुरुस्त किया जाए ताकि संभावित दुर्घटनाओं को टाला जा सके।

Previous post

<strong>“राहुल गांधी ने इंग्लैंड में जाकर भारत के लोकतंत्र के खिलाफ बोलकर विश्वासघात किया है” – गृह मंत्री अनिल विज</strong>

Next post

किसान को एमएसपी, युवाओं को नौकरी और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देगी कांग्रेस- हुड्डा

You May Have Missed

error: Content is protected !!