हरियाणा में देर रात 12 IPS के ट्रांसफर

सिबाज बने अंबाला रेंज के IG; ममता सिंह देखेंगी लॉ एंड ऑर्डर, जाधव हिसार के नए ADGP

चंडीगढ़ – हरियाणा सरकार ने बड़ा पुलिस फेरबदल करते हुए देर रात 12 IPS को ट्रांसफर कर दिया। केंद्र से प्रतिनियुक्ति पर आए सिबास कविराज को अंबाला रेंज का आईजी की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले कविराज रीजनल पासपोर्ट कार्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे थे। IPS ममता सिंह को प्रदेश की कानून व्यवस्था की देखरेख के लिए एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर नियुक्त किया गया है।

हिसार रेंज के एडीजीपी बने श्रीकांत जाधव
IPS श्रीकांत जाधव को एडीजीपी हिसार रेंज लगाया गया है। अमिताभ ढिल्लों अब आईजी मॉर्डनाइजेशन के अलावा आईजी मधुबन का भी कार्यभार संभालेंगे। संजय कुमार को आईजी कानून-व्यवस्था के साथ पुलिस आयुक्त पंचकूला का कार्यभार सौंपा गया है। राजेंद्र कुमार आईजी सीएम फ्लाइंग के साथ आईजी इनफोर्समेंट का काम देखेंगे।

रोहतक आईजी को परसोनल विभाग की अतिरिक्त प्रभार
वाई पूर्ण कुमार को आईजी होमगार्ड लगाया है। राकेश कुमार आर्या को रोहतक रेंज के आईजी के साथ परसोनल विभाग का प्रभार दिया है। सतेंद्र कुमार गुप्ता को आईजी करनाल के साथ पंचकूला स्टेट क्राइम ब्यूरो का प्रभार दिया है। कुलविंदर सिंह आईजी रेलवे के साथ आईजी सीआईडी का काम देखेंगे। अरुण सिंह डीआईजी मधुबन का काम संभालेंगे। जबकि अशोक कुमार को डीआईजी स्टेट क्राइम ब्यूरो हरियाणा लगाया गया है।

Previous post

आतंकी गैंगस्टर गठजोड़ में 3 बदमाशों की प्रापर्टी अटैच, दूसरे बड़े गैंगस्टरों की प्रॉपर्टी भी होगी जब्त

Next post

भाजपा सरकार को दो टूक शब्दों में बताना चाहिए कि वह पुरानी पेंशन योजना बहाल करेंगे या नहीं ?  विद्रोही     

You May Have Missed

error: Content is protected !!