चरखी दादरी जयवीर फौगाट,

03 जनवरी, – जनवरी माह के मध्य में पड़े पाले से फसलों को काफी नुकसान हुआ। किसान लगातार पाले से बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग कर रहे है। शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह मांढी बाढड़ा के चौधरी छोटूराम किसान भवन पहुंचे जहां उन्होंने भाकियू के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयेाजित कर विचार-विमर्श किया। बाद वे बाढड़ा एसडीएम डा. वीरेंद्र सिंह मिले और पाले से प्रभावित फसलों की गिरदावरी करवाकर मुआवजे की मांग की।

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र मांढी ने कहा कि पाले से पूरे प्रदेश के किसानों की फसलें चपेट में आई हैं। गेहूं, सरसों सहित सब्जियों की फसलों में पाले से काफी नुकसान हुआ है। बाढड़ा क्षेत्र के किसानों को भी पाले से काफी नुकसान हुआ है। इसी सिलसिले में भाजपा किसान मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन ने संयुक्त बैठक आयोजित कर एसडीएम से मुलाकात की है। उन्होंने एसडीएम से मांग की है कि प्रशासनिक अधिकारी खेतों में जाकर गांव के लोगों की उपस्थिति में फसलों के नुकसान का आकलन करे। उन्होंने कहा किसानों को पाले से हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा मिलना चाहिए। भाजपा किसाना मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा बाढड़ा क्षेत्र को पूर्व में हुए नुकसान के लिए मुआवजे से अछूता रखा गया है लेकिन अब तो पाले से नुकसान हुआ है उसका पूरे हरियाणा को नुकसान के अनुसार समान मुआवजा मिलना चाहिए। इस अवसर पर कर्मबीर नांधा, पूर्व बीडीसी चेयरमैन भल्लेराम, मंगल गोपी, भाकियू जिला प्रधान हरपाल भांडवा, जिला महासचिव महेंद्र जेवली, नरेश कादयान, गिरधारी मोद आदि मौजूद थे।

error: Content is protected !!