हरियाणा रोड़वेज से समय सिंह बने जिला अध्यक्ष,
ग्रामीण टयूबवैल ओपरेटर से रमेश कुमार कार्यकारी अध्यक्ष,
भवन निर्माण से जयदेव कोटड़ा जिला मंत्री,
हरियाणा ऑटों चालक संघ से नवीन कुमार कोषाध्यक्ष सहित 11 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।

आज दिनांक 31 जनवरी 2023 को भारतीय मजदूर संघ जिला गुरूग्राम की नई कार्यकारिणी का गठन गुरूग्राम के सैक्टर 12 स्थित संघ कार्यालय माधव भवन में आयोजित जिला अधिवेशन में किया गया। अधिवेशन में मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री हवा सिंह मैहला जी उपस्थित रहे।

आज नवनिर्वाचित की गई कार्यसमिति में हरियाणा रोड़वेज से समय सिंह को अध्यक्ष, ग्रामीण टयूबवैल ओपेरेटर युनियन से रमेश कुमार कार्यकारी अध्यक्ष, अनुबन्धित हेल्थ से मधु को और लैब एटन्डेनट देवेन्द्र फौगाट को उपाध्यक्ष, जयदेव कोटड़ा को जिला मंत्री, नवीन कुमार को कोषाध्यक्ष, आंगनवाड़ी से सलोचना को और कला शिक्षा विभाग से निशा को सहमंत्री, रोड़वेज से विरेन्द्र सिंह को संगठन मंत्री, बीर सिंह तंवर को मीडिया प्रभारी, दवा प्रतिनिधी से रमन सिंह और पूर्व प्रधान बालकिशन हुडडा को सलाहकार, डॉ शक्ति सिंह को कार्यसमिति सदस्य सहित भारतय मजदूर संघ से सम्बन्धित सभी विभागों और युनियनों के प्रतिनिधियों को कार्यसमिति सदस्य मनोनित किया गया।

इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के प्रदेश महामंत्री हवा सिंह मैहला ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई प्रेषित की और श्रमिक क्षेत्र से जुड़े श्रमिको एवं कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करने और राष्ट्र हित में कार्य करने का निवेदन किया। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ की औधोगिक ईकाई भारतीय प्राईवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ में दायित्व जिम्मेदारी का निर्वाहन करने का साधन मात्र है। आज जिन कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है उन्हे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ संगठन को आगे बढ़ाने का काम करना है।

योगेश शर्मा ने भारतीय मजदूर संघ हरियाणा से भी आग्रह किया कि जो भी समस्याएं आज प्रदेश महामंत्री के सम्मुख रखी गई है उनका समाधान जल्द से जल्द करवाया जाएं। जिला अधिवेशन में भारतीय मजदूर संघ से सम्बन्धित सभी युनियनों सहित चारों ब्लॉकों के अध्यक्षों सहित प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अन्त में नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष समय सिंह ने सभी भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया और आश्वासन दिया की आने वाले समय में यह टीम गुरूग्राम के कर्मचरियों और खासकर असंगठित क्षेत्र के विकास और कल्याण के लिए पूरी गर्मजोशी से काम करेंगी।

error: Content is protected !!