गुरुग्राम- विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री और विश्व गीता संस्थान के संस्थापक आचार्य राधाकृष्ण मनोडी ने कहा कि गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने करो या मरो का संदेश दिया है | गीता में जीवन की सभी समस्याओं का समाधान है | हमें प्रतिदिन सवेरे उठकर गीता का पाठ करना चाहिए | 

आचार्य राधाकृष्ण मनोडी ने रविवार को गुरुग्राम में भगवान श्री कृष्ण को सभी 16 कलाओं से परिपूर्ण बताते हुए कहा कि वह परम ब्रह्म है | खेल- खेल में ही उन्होंने तमाम राक्षसों का वध कर दिया था | 40 मिनट के गीता के उपदेश में उन्होंने अर्जुन के माध्यम से सारी दुनिया को अलौकिक ज्ञान दिया | उन्होंने अर्जुन को करो या मरो का संदेश दिया | उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने कर्म के अनुसार फल जरूर मिलता है | 5124 वर्ष पूर्व दिए गए गीता ज्ञान के कारण ही आज दुनिया भर में भारत का नाम है |

उन्होंने कहा कि गीता के बताए रास्ते पर चलकर हम जीवन की तमाम कठिनाइयां दूर कर सकते हैं | विश्व गीता संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ श्रेयांश द्विवेदी ने गीता का अनुसरण करने की बात कही | हरियाणा इकाई के प्रभारी डॉ अश्वनी वशिष्ठ, चौधरी चंद्रपाल सिंह तथा मुनीश कुमार द्वारा आचार्य राधाकृष्ण मनोडी को हरियाणवी पगड़ी पहनाकर व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया l

error: Content is protected !!