गुरुग्राम। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन (महिला शाखा) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनीता अग्रवाल का कहना है कि रविवार 30 अक्टूबर को लेज़रवैली ग्राउंड पर होने वाले अन्नकूट महेत्सव में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों के मुकाबले अधिक रहेगी।

शहर की विभिन्न कालोनियों में किये गये जनसंपर्क एवं महिलाओं की बैठकों के बाद श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि वे जिस भी कालोनी या सेक्टर में महिलाओं के साथ बैठक करने पहुंची वहां उन्होंने पहले से ही महिलाओं को अन्नकूट महोत्सव को लेकर उत्साहित पाया। सभी कालोनियों में लोगों को पहले से ही यह जानकारी थी कि वैश्य महासम्मेलन के तत्तवाधान में हिंदु धर्म की सभी जातियों के लिए रविवार 30 अक्टूबर को अन्नकूट महोत्सव आयोजित किया जा रहा है जो कि प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होकर सायं 04ः00 बजे तक चलेगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक-सामाजिक कार्यो में शहर की महिलाएं पहले भी बढ़-चढ़ कर भाग लेती रही हैं।

वैश्य महासम्मेलन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता अग्रवाल ने कहा कि वैश्य दिवस के अवसर पर महासम्मेलन की महिला शाखा के तत्वावधान में आयोजित कलश एवं शोभा यात्रा में हज़ारों महिलाएं अपनी भागीदारी का परिचय दे चुकी हैं। कलश यात्रा में इतनी भारी संख्या में महिलाएं जुटीं थीं कि पूरे शहर में वसंती साड़ी पहने महिलाएं ही नज़र आती थीं। उन्होंने कहा कि अन्नकूट महोत्सव की व्यवस्था में शामिल रहने वाली पांच सौ से अधिक महिलाएं एक ही रंग व डिजाइन की साड़ी पहने नज़र आएंगी। ये महिलाएं व्यवस्था के सभी कामों में अपनी मजबूत भागीदारी निभाएंगी। एक ही रंग-डिजाइन की साड़ी पहने होने से महोत्सव में आने वाली महिलाएं जरुरत पड़ने पर उनसे संपर्क कर सकेंगी।

श्रीमती अनीता अग्रवाल का कहना है कि बैठकें और संपर्क करने में वैश्य महासम्मेलन की महिला शाखा की जिलाध्यक्ष मीनाक्षी गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष रितु माहेश्वरी, महासचिव मीना गर्ग व महासचिव ज्योति गुप्ता के साथ-साथ अनीता सिंगला, छमा गर्ग, स्वाति गुप्ता, छमा सिंगला, डोली गुप्ता, ऊषा गुप्ता, नैंसी गुप्ता, शालिनी गुप्ता व सारिका गुप्ता सहित महिला शाखा की पूरी टीम दिन-रात पूरी मेहनत एवं लगन के साथ लगी हुई हैं। उन्होंने इस जनसंपर्क में महिलाओं के उत्साह को देखकर ही वे विश्वास से कह सकती हैं कि अन्नकूट महोत्सव में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से कहीं अधिक रहेगी।

error: Content is protected !!