कुछ और ही निकला मामला, राज खुला तो वर पक्ष ने दी शिकायत
गुरुग्राम के गांव जटाेला वासी नन्द किशोर ने उसे बताया था, उसका दोस्त सतीश कुमार एसएचओ है।

भारत सारथी/ कौशिक

 नारनौल। पुलिस विभाग में खुद को सतनाली एसएचओ बताकर बेटी का रिश्ता तय किया। कोठी का काम चलने का कारण बताकर घर दिखाने की बजाय होटल में ही गोद भराई रस्म पूरी की। शादी करने से पहले ही लड़का पक्ष से प्लाट खरीदने का बहाना बना 1.50 लाख रुपये भी लिए गए। उस वक्त खुद की दौगड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज बताया। जब शादी की तारीख तय करने लड़का पक्ष इस पुलिस कर्मी के घर पहुंचा तो कोठी नहीं दिखी। पूछताछ में पता चला कि खुद को सतनाली एसएचओ बताने वाला व्यक्ति तो साल 2016 में ही पुलिस महकमा से वीआरएस ले चुका है। लड़का पक्ष के सामने कई ऐसी बातें सामने आई, जिस पूरी तरह लड़की पक्ष ने झूठ का पुलिंदा तैयार कर पेश किया था। अब पीड़ित लड़का पक्ष ने आरोपित पक्ष के खिलाफ सिटी थाना में शिकायत दी है। इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपित सतीश शर्मा सहित उनके पांच लोगों पर आईपीसी की धारा 34,506 के तहत केस दर्ज किया है।

मौहल्ला शिव कालोनी वासी अशोक कुमार शर्मा ने पुलिस शिकायत में बताया कि गुरुग्राम के गांव जटाेला वासी नन्द किशोर ने उसे बताया था, उसका दोस्त एसएचओ सतीश कुमार है। उसके बेटी है आपका लड़का दिखाने के लिए घर आ जाए। इस पर जवाब दिया, पहले लड़की की शादी करनी है। जिस पर नन्दकिशोर ने कहा कि पहले लड़के का रिश्ता कर ली, उसी मैरिज हाल में आपकी लड़की की भी शादी कर लेना। इसके बाद नवंबर 2021 में नन्दकिशोर अपने साथ सतीश कुमार को घर पर लेकर आया। सतीश कुमार से पूछा कि आपका क्या कारोबार है तो जवाब दिया कि वह एसएचओ क्राइम ब्रांच गुरुग्राम में लगा हुआ है। पांच लड़की व दो लड़के है। एक लड़की की शादी नांगल माला की हुई है। सतीश कुमार ने शिकायतकर्ता के लड़के को देखा और कहा कि लड़का पसंद है। इसके बाद उनसे पूछा गया कि लड़की देखने आपके घर कब आए। इस पर सतीश कुमार ने कहा कि कोठी का काम चल रहा है। इसलिए होटल में आए।

नवंबर 2021 में सतीश कुमार व बिचौलिया नन्दकिशोर के कहे अनुसार परिवार हेलीमंडी के एक रेस्टोरेंट में चले गए। वहां सतीश कुमार, उसकी पत्नी, लड़की शिवाली, बिचौलिया नन्द किशोर मिले। हमें लड़की पसंद आ गई और हमने उसी वक्त एक मिठाई का डिब्बा व 2100 रुपये देकर लड़की की रोक दिया। सतीश कुमार ने एक मिठाई का डिब्बा व 1100 रुपये देकर लड़के की रोक दिया। फिर पूछा गया कि लड़की की गोद भराई करने के लिए कब आ रहे हो तो हमने कहा कि हम गाेद भरने के लिए आपके घर आ जाते है तो सतीश कुमार का जवाब था कि अभी कोठी का काम पूरा नहीं हुआ है। होटल में ही गोद भराई की रस्म पूरी करनी होगी। जिस पर पांच दिसम्बर 2021 को पटौदी के एक होटल में वह अनिल सैनी, सुमर चेयरमैन व संजय अग्रवाल, परिवार और रिश्तेदार सहित 23 लोग पहुंचे।

वहां बिचौलिया व सतीश कुमार सहित उसके परिजन मिले। इन लोगों की मौजूदगी में वधु पक्ष की सोने की चैन दो तोला, सोने की झुमकी, एक अंगूठी सीने की, सोने का काटा, एक जोड़ी चुटकी, पांच साड़ी, तीन सूट सहित अनेक सामान दिया। कार्यक्रम के दौरान हमने सतीश से पूछा कि आपकी कहां ड्यूटी है तो जवाब मिला कि वह अब सतनाली थाना में एसएचओ तैनात है और अन्य परिजन व रिश्तेदार नहीं आने का कारण पूछने पर जवाब मिला कि वह बाहर रहते हैं, शादी में ही आएंगे। इस तरह गोद भराई की रस्म पूरी हो गई। इस गोद भराई में करीब 3.41 लाख खर्च हुआ। शिकायतकर्ता ने बताया कि सतीश कुमार का फोन आया कि बड़ी लड़की की डिलीवरी होने वाली है वह सिविल हॉस्पिटल में है। नारनौल आने पर हमने उसे घर चलने को कहा। घर आए और अच्छी मेहमान नवाजी की। 10 हजार के कपड़े दिखाकर बस स्टैंड छोड़ दिया।

अब दौगड़ा चौकी इंचार्ज बताया, प्लाट के नाम पर ले गया 1.50 लाख

शिकायत के मुताबिक इस वाक्या के बाद वह महावीर मार्ग पर एक दुकान पर बैठा था, उसी समय सतीश कुमार मिला। बैठाया और मेहमान नवाजी की। उस वक्त सतीश कुमार ने कहा कि वह दौगड़ा चौकी में इंचार्ज है। स्कूटी पर बस स्टैंड छोड़ने गया तो सतीश कुमार ने कहा कि एक प्लाट खरीदना है। जिसके लिए 1.50 लाख की जरूरत है। अगले दिन उसे बताए गए जगह से वह पैसा दे दिया। आरोप है कि लड़का पक्ष पर सतीश शादी करने का दबाव बनाने लगा। जवाब में उस बताया गया कि रिश्ता तय करते वक्त ही कह दिया था, वह लड़की व लड़के का विवाह साथ-साथ करेगा। सतीश नहीं माना और शादी करने का दबाव डालने लगा।

लड़का पक्ष घर पहुंचा तो राज खुला

इस पर शिकायतकर्ता पत्नी को लेकर सात मई 2022 को सतीश कुमार के घर सावा निकलवाने की बात करने यह रंग चाव से आभूषण, कपड़े व मिठाईयां लेकर यहां पहुंचा। देखा कि कोई काेठी मौके पर नहीं थी ना ही कोई बैठने लायक जगह थी। शक हुआ तो हमारे साथ फ्राड करके पैसे ऐंठने की मंशा से आरोपित ने अपनी बेटी का रिश्ता किया है। आरोप है कि सतीश की पत्नी सरला ने कहा कि हमारे पास कुछ भी नहीं है। लड़की की चुन्दड़ी उड़ाकर ले जाओ। यह भी बताया कि सतीश को वर्ष 2016 में ही सर्विस से वीआरएस लेकर आ गया। सतीश से पूछा कि ना कोई मकान है और ना ही आप एसएचओ ही असल बात बताओ, क्या करते हो। फिर सतीश ने बताया कि अपनी सर्विस से वीआरएस लिया हुआ है। जो मकान है, वह आपके सामने है। रिश्ता जोड़ने के लिए खुद को एसएचओ होना बताया था और काेठी का काम चलना बताया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि गलत जानकारी व झूठ बोलने पर खुली पोल के बाद भी सामान व दिया कैश वापस नहीं लौटाया।

वह सतीश कुमार के गांव जटाली गया और पंचायत में आने के लिए उसे कॉल की रिकार्डिंग में सतीश की पत्नी का जवाब था कि वह सामान दे देगी अगर ना दे तो पुलिस दिला देगी। पीड़ित ने शिकायत में बताया है कि 10 जुलाई 2022 की रात करीब साढ़े दस बजे यह आरोपित एक नामजद नंबर व एक अन्य गाड़ी में बैठकर आए और दरवाजा खटखटा कर चिल्लाने लगे कि बाहर निकली, जान से खत्म कर देंगे। आस-पड़ोस के लोग शीर सुनकर एकत्रित हो गए। फिर पुलिस आने की स्थिति भांपकर वह गाड़ी में बैठ भाग गए। पीड़ित ने बताया कि हम तो सामान वापस लौटाने की बात कहते रहे और पैसा एेठने की मंशा से हमारे ही खिलाफ मानेसर पुलिस थाना में शिकायत दे दी। इसकी जांच एडीआर सेंटर गुस्सान में पेंडिंग है। पीड़ित ने पुलिस से मांग की है कि धोखाधड़ी व फ्राड किया है और असल तथ्य व पहचान छुपाकर परिवार से रिश्ता जोड़ना चाहा। ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई हो और सामान व कैश वापस दिलवाया जाए।

आईओ बोले… तफ्तीश जारी, तथ्य व सबूत के आधार पर धाराएं जुड़ेगी

एफआईआर में जांच अधिकारी जयपाल ने बताया है कि इस शिकायत के बाद आरोपित सतीश कुमार की दरखास्त की जांच में शामिल होने बारे कहा गया। उत्तरवादी सतीश शर्मा का बुलावा पत्र भेजा गया लेकिन एक बार हाजिर चौकी आया और अपना वयान अंकित करवाने बारे मना कर दिया तथा शामिल जांच नहीं हुआ। जांच अधिकारी ने बताया कि तफ्तीश चल रही है। जैसे-जैसे सबूत सामने आएंगे, वैसे-वैसे धाराएं भी जुड़ेगी।

error: Content is protected !!