गुरूग्राम – मुख्यमंत्री उडनदस्ता गुरूग्राम द्वारा पटौदी रोड गांव कादीपुर पर एल.पी.जी. कोमर्शियल सिलेण्डरो की काला बाजरी करने वालो पर दिनांक 07.10.2022 को रेड करके पकडा।

जिस पर कार्यवाही करते हुए कार्यालय मुख्यमन्त्री उडनदस्ता गुरूग्राम द्वारा खादय एवं आपूर्ति विभाग गुरूग्राम व स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त टीम गठित करके रेड की गई। मौके पर पिकअप गाडी जिसका नम्बर डी.एल.-आई.एल.एक्स.-8094 को चैक करने पर 19 किलो ग्राम के 42 कोमर्शियल सिलेण्डर खाली मार्का इण्डेन व 13 कोमर्शियल सिलेण्डर भरे मार्का इण्डेन मिले। कुल 55 कोमर्शियल सिलेण्डर मार्का इण्डेन बरामद हुए।

पिकअप चालक पिन्टू पुत्र श्री उमेश चन्द निवासी काशीनगर उतर प्रदेश व परिचालक (कैन्डेक्टर) देवेन्द्र पुत्र भूपाल सिंह निवासी कासगंज उतर प्रदेश उपरोक्त सिलेण्डरों के सम्बन्ध में कोई भी वैध दस्तावेज/कागजात पेश नही कर सके। जो व्यक्ति उपरोक्त सिलेण्डरो की काला बाजारी करके गुरूग्राम में होटलों, आहातों व हलवाईयों आदि पर सप्लाई करते थे।

इस सम्बन्ध में खादय एवं आपूर्ति विभाग गुरूग्राम से निरीक्षक श्री प्रेम पूर्ण सिंह की तहरीर पर पिन्टू पुत्र श्री उमेश चन्द व परिचालक (कैन्डेक्टर) देवेन्द्र पुत्र भूपाल सिंह उपरोक्तों के खिलाफ अभियोग आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्र्तगत थाना सैक्टर-10 गुरूग्राम में दर्ज किया गया।

error: Content is protected !!