हिसार, 02 अक्टूबर। भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा हिसार के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ​ व ​ पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर परिषद के सदस्यों व शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ​ डॉ कमल गुप्ता ​ ने ​ सिरसा रोड व गांधी चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण ​ कर उन्हें श्रद्दांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में शाखा के अध्यक्ष राजेश जैन एडवोकेट, कोषाध्यक्ष सीताराम, मंडल उपाध्यक्ष ऋषि राज गुप्ता, संजीव गोयल, देवराज भाटिया, संजय गर्ग, प्रदीप गर्ग, सुरेश गोयल धूप वाला, राम चन्द्र गुप्ता, नरेश सिंगल व दीनदयाल गोरखपुरिया आदि उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में डॉ कमल गुप्ता ने कहा कि यह ​ विचित्र संजोग ही है कि सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्र पिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री व करोड़ो भारतीयों के हृदय सम्राट शास्त्री जी की जयंती एक ही दिन है। मंै दोनों महापुरुषों को हृदय से सादर नमन करता हूँ। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गांधी जी के सम्मान में सयुंक्त राष्ट्र ने इस दिन को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस घोषित कर रखा है। यह हमारे देश के लिए बहुत ही गर्व की बात है।

डॉ गुप्ता ने कहा कि गांधी जी जब 1915 में आजादी की लड़ाई के लिए सक्रिय हुए तो उन्होंने ​ अपनी अहिंसक नीतियों, नैतिक आधारों व अद्भुत नेतृत्व क्षमता के कारण देश के ​ बुद्धिजीवी, उच्चशिक्षित व सामान्य वर्ग उनसे जुड़ता हुआ चला गया। उन्होंने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए ब्रिटीश सत्ता को झुकने के पर विवश कर दिया था। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि महान अविष्कारक अल्बर्ट आइंस्टीन ने बापू से प्रभावित होकर कहा था कि आने वाली पीढिय़ों को विश्वास नही होगा कि महात्मा गांधी कभी इस धरती पर अवतरित हुए थे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जय जवान जय किसान का नारा देने वाले पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री ऐसे महान व्यक्तित्व के धनी थे , जो देश की 130 करोड़ जनता के दिलो पर आज भी राज कर रहे हैं। उनका जय जवान और जय किसान कथन भारत की रीढ़ है । उन्हें 1965 में पाकिस्तान के साथ युध्द के विजेता के रूप में हमेशा जाना जाता रहेगा।

error: Content is protected !!