चाय वाले की बेटी अंजलि ने अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल स्पर्धा में जीता रजत पदक, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने मेडल पहना सम्मानित किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़, 5 दिसम्बर – अम्बाला छावनी में बस स्टैंड के पास चाय की दुकान पर काम करने वाले राजकुमार की बेटी अंजलि ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित जूनियर बास्केटबाल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीत देश और अम्बाला का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है। खिलाड़ी ने परिवार सहित हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज से आर्शीवाद लिया। मंत्री अनिल विज ने खिलाड़ी को मेडल पहनाते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

खिलाड़ी अंजलि ने कहा कि कैबिनेट मंत्री अनिल विज से मिलकर आशीर्वाद लेने का मौका मिला और काफी अच्छा लगा है। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रवेश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

अंजली के पिता चाय की दुकान पर काम करते है और उनकी बेटी की खेलों में लगन ऐसी है कि उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार मेहनत करती गई और एक दिन वो आया जब उनका उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में कैंप लगा और उसमें एक महीने की ट्रेनिंग हुई और फिर वहां से अंजली का चयन हुआ। 

इसके बाद अंजलि थाईलैंड स्पर्धा में भाग लेने गई। स्पर्धा में 9 टीमें थी। फाइनल मैच उज़्बेकिस्तान से हुआ और उस मैच में उज़्बेकिस्तान को जीत प्राप्त हुई। इस जीत से टीम को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। जब उनसे पूछा गया कि आगे के बारे में क्या सोचा है तो उन्होंने कहा कि ये तो रजत पदक है आगे और गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन करने का इरादा है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें