भाजपा की अन्तर्कलह आई जनता के सामने प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ एवम डा. सुधा यादव की उपस्थिति में

भाजपा ओ बी सी प्रदेश उपाध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर किया कार्यक्रम का आयोजन

भारत सारथी/ऋषि प्रकाश कौशिक

गुरुग्राम। कल दिनांक 25 सितम्बर 2022 को उषा प्रियदर्शी ने पं दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती का भव्य कार्यक्रम अल्पाइन स्कूल सैक्टर 10 में आयोजित किया | जिसमें जनसमूह ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया| कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष श्री ओ पी धनखड एवम् केन्द्रीय चुनाव समिति की सदस्य डा. सुधा यादव की मुख्य रूप से उपस्थिति रही| कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष गार्गी कक्डड को भी निमन्त्रण दिया गया था लेकिन गार्गी कक्डड ने कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी और वो कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई | विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि गार्गी कक्ड्ड नही चाहती है कि उषा प्रियदर्शी मेयर चुनाव में प्रत्याशी के तौर पर सफल हो | आज के कार्यक्रम में किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अतर सिंह संधु, कमल यादव, कृष्ण स्वामी जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, संदीप जोशी, कर्णदेव कम्बोज मंच पर आसीन थे | वही कार्यक्रम में अन्य प्रकोष्ठों व मोर्चो के सदस्यों ने भी भाग लिया | आज के कार्यक्रम में मंच संचालन प्रमोद मंगला किया |

कार्यक्रम के आरम्भ में सबसे पहले उषा प्रियदर्शी ने अपना उद्बोधन दिया इसके बाद डा.सुधा यादव ने नारी शक्ति व पं दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवनवृत पर प्रकाश डाला | इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ओ पी धनखड़ जी ने कांग्रेस पर कटाक्ष छोड़े व पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की | कार्यक्रम में ना आने वाले नेताओ व पार्टी पदाधिकारियों के विषय में कार्यकर्ताओं में चर्चा चल रही थी गुरुग्राम में इतने प्रदेश सतर के नेता है लेकिन वो इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में नहीं आए |

आज के कार्यक्रम के लिए कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला गुरूग्राम से संगठन के द्वारा पं दीनदयाल उपाध्याय जी की जयन्ती को सफलतापूर्वक मनाने का सहयोग मांगा गया था जिसे कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला भाजपा गुरुग्राम ने पूरे तन -मन व दम-खम के साथ सफल करने में दिन रात एक कर दिया | इस कार्यक्रम में कर्मचारी प्रकोष्ठ के 300 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया | समाज से जुड़े हुए गुरुग्राम के हर क्षेत्र से काफी लोगों को सम्मिलित किया | लेकिन उषा प्रियदर्शी के नेतृत्व में होने वाले इस कार्यक्रम में मंच से अन्य सभी आए हुए संस्थाओं के, सदस्यों को मान सम्मान दिया गया लेकिन जिस संगठन ( कर्मचारी प्रकोष्ठ) के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिन रात एक कर दिया था उनका नाम व सम्मान उषा प्रियदर्शी के मंच से नहीं दिया गया जिसके कारण कर्मचारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता नाराज़ हो कर अध्यक्ष ओ पी धनखड़ के भाषण के बीच में ही कार्यक्रम को छोड़ कर चले गए जिनमें प्रमुख रूप से जिला संयोजक श्री एम आर लारोइया, जिला सहसंयोजक डा. हरीश कुमार भृगु, व सोहना विधानसभा सहप्रभारी अनिल राठौर मुख्य थे | इस घटना की सच्चाई को जानने के लिए हमने कर्मचारी प्रकोष्ठ के तीनों पदाधिकारियों से सम्पर्क किया तो उनका कहना था कि काम करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान होना ही चाहिए और इस कार्यक्रम में हमारे सम्मान में कोताही बरती गई है या यूँ कहें कि हमारा व हमारे कार्यकर्ताओं का अपमान किया गया तो इसलिए हम कार्यक्रम बीच में छोड़कर बाहर आ गए | इस प्रकरण से हमारे कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटा है|

इन सब घटनाक्रम से यह महसूस होता है कि संगठन में काम करने वाले कार्यकर्ताओं का भाजपा में कितना सम्मान है ?और सबसे रोचक तथ्य यह है कि यह सब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री ओ पी धनखड़ व केन्द्रीय चुनाव समिति की सदस्या की उपस्थिति में हुआ |

विश्वस्त सूत्रों ने बताया है कि उषा प्रियदर्शी जो कि मेयर पद की उम्मीदवार हैं और उसने ऐसा करके अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मारने का काम किया है बताया जाता है कि गुरुग्राम जिला में कर्मचारी प्रकोष्ठ आज सबसे बड़ा वोट बैंक है और इस प्रकोष्ठ ने जनता के बीच जबरदस्त पकड़ बनाई है और आज के कार्यक्रम में कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला गुरुग्राम की भागीदारी सबसे ज्यादा थी | और कर्मचारी प्रकोष्ठ ने कहा है कि भविष्य में इन सब बातों पर विचार करके आगामी रणनीति बनाई जाएगी और कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए जो भी सम्भव होगा वह काम करेंगे |

You May Have Missed

error: Content is protected !!