सरकार सच्चे अर्थों में अंबेडकर के विचारों को लेकर चल रही है : भूपेंद्र यादव
कांग्रेस सरकार ने बाबासाहेब के साथ कभी न्याय नहीं किया : भूपेंद्र यादव

भारत सारथी/कौशिक 

नारनौल। श्रम, रोजगार एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर समतामूलक समाज के सबसे बड़े पक्षधर थे। भारतीय जनता पार्टी की सरकार सच्चे अर्थों में अंबेडकर के विचारों को लेकर चल रही है। श्री यादव आज नारनौल शहर में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की अष्टधातु की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। नागरिकों की मांग पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शहर में बाबा साहेब की अष्ट धातु की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की थी जिसका आज केंद्रीय मंत्री ने अनावरण किया। 

अपने संबोधन में श्रम, रोजगार एवं पर्यावरण मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कभी भी बाबासाहेब के साथ न्याय नहीं किया। कई दशक बीत जाने के बाद भी कांग्रेस ने उन्हें कोई सम्मान नहीं दिया। गैर कांग्रेसी सरकार ने उन्हें भारत रत्न की उपाधि दी थी। देश के संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ भीमराव आंबेडकर को 31 मार्च 1990 को मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करके देश और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को नमन किया गया था।

उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। अमृत काल में यह अष्टधातु की मूर्ति की स्थापना होना हम सब के लिए गौरव की बात है।

इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि आज इस क्षेत्र के लोगों की चिर परिचित मांग पूरी हुई है। बाबा साहब की प्रतिमा के अनावरण उपरांत ना केवल इस स्थान को नई पहचान मिली है बल्कि भावी पीढ़ी के लिए भी एक संदेश भीमराव अंबेडकर जी की जीवनी से संबंधित दिया गया है। उन्होंने किस प्रकार कठिन परिस्थितियों में भी अपने आदर्श के साथ पहचान बनाई है। संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर को हम समाज सुधारक के रूप में भी याद करते हैं। राष्ट्रीय आर्थिक और सामाजिक विकास की वकालत की शिक्षा सार्वजनिक स्वच्छता समुदाय स्वास्थ्य आवासीय सुविधाओं को बुनियादी सुविधाओं के लिए हक की लड़ाई लड़ी।

इस मौके पर भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद व कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि चौधरी धर्मवीर सिंह ने कहा कि बाबा भीमराव अम्बेडकर के संघर्ष और उनकी आदर्शवादी सोच का ही परिणाम है कि हमें अनेक अधिकार मिले हुए हैं। भीमराव अंबेडकर पहले इंसान थे जिन्होंने अर्थशास्त्र में पीएचडी विदेश जाकर की। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी विदेशों में भी बाबा साहब की प्रतिमा लगवा उनके आदर्शों से प्रेरित करने का कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता बीजेपी सत्यव्रत शास्त्री ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया। वहीं इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न संगठन के पदाधिकारियों व जिला प्रशासन का धन्यवाद किया। हरियाणा अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ नारनौल की ओर से बुके व शॉल देकर अतिथियों का सम्मान किया गया। इसके इलावा श्री जयनारायण पूर्व प्रधान ने शब्दों के माध्यम से सभी का स्वागत किया।

इस अवसर पर नांगल चौधरी विधायक डा. अभय सिंह यादव, अटेली विधायक सीताराम यादव, नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, उपायुक्त डा. जय कृष्ण आभीर, पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण, बीजेपी जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, विधानसभा पूर्व उपाध्यक्ष संतोष यादव, नगर परिषद की पूर्व चेयरपर्सन भारती सैनी, अजीत सिंह कलवाड़ी, विद्यानंद लांबा, जिला महामंत्री दयाराम, महामंत्री लख्मी चंद, विजय सांगवान, बाबूलाल मुंडिया खेड़ा, कर्मवीर खींची, भानीशाह, राजेंद्र जांगड़ा, ललित, सुरेंद्र व जय नारायण के अलावा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!