7 और 8 सितंबर को हिसार पहुंचेंगे दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान
मेक इंडिया नंबर -1 के तहत यूथ को संबोधित करेंगे दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान
आदमपुर में तिरंगा यात्रा निकाल कर रैली को करेंगे संबोधित

गुरुग्राम। 03 सितंबर – आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद अशोक तंवर ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हरियाणा के हिसार से 7 सितंबर को ‘मेक इंडिया नंबर वन’ कैंपेन की शुरुआत करेंगे। इसमें प्रदेश के कोने कोने से यूथ और कॉलेजों के छात्र शिरकत करेंगे। इसका मकसद प्रदेश और देश को नंबर वन बनाने को लेकर चर्चा करना रहेगा। इसमें दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान मेक इंडिया नंबर वन को लेकर संवाद करेंगे। वहीं 8 सितंबर को आदमपुर में दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब मुख्यमंत्री के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद विशाल रैली को संबोधित करेंगे। इसमें प्रदेश के कोने कोने से हजारों लाखों की संख्या में लोग शिरकत करेंगे। इसके साथ ही आदमपुर से परिवारवाद और दोस्तवाद को उखाड़ फेंकने की शुरुआत हो जायेगी।

वे राजीव चौक स्थित आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश को आजाद हुए 75 साल हो गए, प्रदेश को बने 55 साल हो गए। बहुत कुछ करने की जरूरत है। 7 सितंबर को मेक इंडिया नंबर वन के तहत दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान आदमपुर हिसार पहुंच रहे हैं। इसके साथ 8 सितंबर को आदमपुर में तिरंगा यात्रा निकाल कर जनसभा की जाएगी।

आप नेता उमेश अग्रवाल ने बताया कि इसमें किस प्रकार हरियाणा की बेरोजगारी खत्म हो, किसान कर्ज के बोझ से निकल कर जीवन को आगे बढ़ाए। किस प्रकार हरियाणा में उद्योग लगे। किस प्रकार प्रदेश के साथ साथ देश विश्व में नंबर वन बने इसको लेकर चर्चा होगी। इसमें प्रदेश के हजारों यूनिवर्सिटी के छात्र, युवा पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मिशन के अंदर हर पार्टी, हर धर्म और हर जाति के लोग जो हिंदुस्तान को विश्व का नंबर वन देश देखना चाहते हैं। वे सभी कार्यक्रम में आमंत्रित हैं। उन्होंने कहा कि हमें हरियाणा को देश का नंबर वन देश बनाना है। इस कार्यक्रम को लेकर प्रदेश के लोग आतुर हैं कि वे भी देश को नंबर वन बनाने में योगदान दें।

वहीं जिला अध्यक्ष मुकेश डागर कोच ने कहा कि सभी संसाधनों के साथ परिपूर्ण होने के बावजूद हरियाणा क्यों तरक्की नहीं कर रहा है? इसको लेकर युवाओं के साथ संवाद किया जाएगा। आज युवाओं के मन में सवाल है कि हिंदुस्तान अभी तक विकसित देश क्यों नहीं बना है। ये सवाल प्रदेश के युवा, महिला और सभी वर्ग के लोगों में है। मेक इंडिया नंबर वन के तहत हरियाणा के लोग भी इसमें हिस्सेदारी करने को आतुर है। इस मिशन की लॉन्चिग प्रदेश के हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के तहत हिंदुस्तान को दुनिया में शक्तिशाली देश बनाने को लेकर चर्चा होगी। इसमें हर वर्ग के लोगों की भागीदारी होगी। इस अवसर पर महिला साउथ जोन अध्यक्ष मीनू सिंह, महावीर वर्मा गुरुग्राम विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व पार्षद राजीव यादव , वेद यादव रामपुरा,अनुराधा शर्मा, सुशीला कटारिया ,मुकेश चौधरी, राजबाला शर्मा, प्रवीण शर्मा, मनीष मक्कड़ उपाध्यक्ष गुरुग्राम, प्रकाश कदम ,गुरजिंदर सिंह, रविंदर जिंदल पप्पी भाई, गोपाल जिंदल, एडवोकेट नरेश चौहान, अनिल कुकरेजा मीडिया प्रभारी, प्रदीप दहिया, संजय राणा, देवा प्रधान, मुकेश वर्मा साउथ जोन सोशल मीडिया इंचार्ज उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!