सोहना/ बाबू सिंगला 

सोहना मार्किट कमेटी के पूर्व वाईस चैयरमेन सुखबीर सिंह उर्फ सुक्खी की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी है। सुखबीर खण्ड के गाँव रिठौज के रहने वाले थे। जिनकी हत्या गुरुग्राम के सदर बाजार इलाके में स्थित एक कपड़े के शोरूम में की गई थी। वहीं घटना के घटित होने पर पूर्व उप चैयरमेन को एक निजी अस्पताल ले जाया गया किन्तु डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पूर्व उप चैयरमेन की हत्या किए जाने की खबर इलाके में फैलने पर लोग गुरुग्राम की ओर दौड़ने लगे। पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है।

सोहना खण्ड के गाँव रिठौज निवासी सुखबीर सिंह उर्फ सुक्खी की अज्ञात बदमाशों ने गुरुवार दोपहर को हत्या कर दी है। सुखबीर सोहना मार्किट कमेटी के वाईस चैयरमेन पद पर भी रह चुके हैं। तथा राजनीति में काफी सक्रिय थे। बताते हैं कि सुखबीर गुरुवार को गुरुग्राम में सदर बाजार स्थित एक कपड़े के शो रूम पर खरीदारी करने गए थे। जहां पर अज्ञात बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियाँ चला दी थीं। जिससे वे गिर पड़े। तथा बदमाश वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। सुखबीर को गोली लगने पर उनको तुरन्त ही एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। किंतु डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए जाँच में लगी है। वहीं पूर्व वाईस चैयरमेन की गत्या किये जाने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। लोग गुरुग्राम की तरफ भागने लगे। खबर लिखे जाने तक मृतक के शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है।

error: Content is protected !!