जिले में विकास कार्यों के लिए जारी हुई 6 करोड़ की राशि : राव इंद्रजीत

ग्रामीण क्षेत्र में साढ़े चार करोड़ र व शहरी क्षेत्र में डेढ़ करोड़ रूपए से होंगे विकास कार्य

रेवाड़ी। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि जिले के विभिन्न गांवो व शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए 6 करोड़ से अधिक की राशि जारी की गई है। यह राशि डी प्लान के तहत विभिन्न गांव में विकास कार्यों के लिए है। विकास कार्यों में गांव की गली, चौपाल, पीने के पानी की व्यवस्था व गांव के श्मशान घाट सुधारीकरण के कार्य शामिल है। राव ने बताया कि डी प्लान के तहत खोल ब्लॉक में करीब 50 लाख रुपए, बावल ब्लॉक में करीब ₹72 लाख रुपए, रेवाड़ी ब्लॉक में करीब 73 लाख रुपए, धारूहेड़ा ब्लॉक में करीब 55 लाख रुपए, डहीना ब्लॉक में करीब 59 लाख रुपए, जब जाटूसाना ब्लॉक में करीब 55 लाख रुपए, नाहड ब्लॉक में करीब 66 लाख रुपए विकास कार्यों पर खर्च किए जाएंगे।

इस प्रकार शहरी क्षेत्र में रेवाड़ी नगर परिषद के अंतर्गत करीब ₹90 लाख रुपए, बावल नगर पालिका में करीब 17 लाख रुपए व धारूहेड़ा नगर पालिका में करीब ₹ 37 लाख रुपए के विकास कार्य करवाए जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में करीब 6 करोड़ की राशि से होने वाले विकास कार्य जनता की सुविधाओं को और बढ़ाने का कार्य करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि डी प्लान के तहत जारी की गई विकास राशि से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में तय समय सीमा में विकास कार्यों को पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें।

You May Have Missed

error: Content is protected !!