दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन शिक्षा क्रांति दिवस के रूप में मनाया

जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया
अरविंद केजरीवाल के विजन से दिल्ली में आई शिक्षा क्रांति : डॉ. सुशील गुप्ता

करनाल, 16 अगस्त – आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन शिक्षा क्रांति दिवस के रूप में मनाया गया। इसमें जिले के 12 वीं कक्षा में टॉप आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम आयोजक सुनील बिंदल रहे।

कार्यक्रम में कक्षा 12 वीं में 80 प्रतिशत से ज्यादा नंबर लेने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता और नॉर्थ जोन अध्यक्ष चित्रा सरवारा रहीं। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष बीके कौशिक रहे। इसमें बच्चों को गिफ्ट देकर और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

आम आदमी पार्टी प्रभारी एवं राज्य सभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की शिक्षा क्रांति के चर्चे विदेशों तक हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जब भारत में आते हैं तो वे सबसे पहले दिल्ली के स्कूलों को देखने जाते हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली के 4 लाख बच्चों ने प्राइवेट स्कूलों को छोड़कर सरकारी स्कूलों में दाखिला लिया है। वहां गरीब का बच्चा भी फराटेदार अंग्रेजी बोलता है और आईआईटी और आईआईएम में शिक्षा ग्रहण करता है। उन्होंने बताया कि ये सब अरविंद केजरीवाल के विजन की बदौलत संभव हो पाया है।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष महेंद्र राठी, महर्षि वेदव्यास स्कूल के प्राचार्य कुलदीप सिंह, जयपाल शर्मा, प्रदीप कंबोज, बलविंदर सिंह, एडवोकेट निर्मल सिंह, हरदीप संधु, बिंदर मान,राजेंद्र कल्याण, गौतम जैन, संजीव मेहता, रणदीप राणा, अजीत सिंह, गुरविंदर कौर, महक शर्मा, नरेंद्र सिंह और सुरेंद्र कौर मुख्य रूप से मौजूद रहे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!