कांग्रेस के झूठे वादों बनाम भाजपा के सच्चे विकास का चुनाव : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

झूठे वादे करने वाली कांग्रेस से सावधान रहना जरूरी : नायब सिंह सैनी

कांग्रेस के शासन में किसानों पर गोलियां क्यों चलाई गई, जवाब नहीं दे रहे हुड्डा : नायब सिंह सैनी

यह हरियाणा का इतिहास लिखने वाला चुनाव है : नायब सिंह सैनी

पुण्डरी में भाजपा प्रत्याशी सतपाल जाम्बा के समर्थन में हुई जनआशीर्वाद रैली में उमड़ा जनसैलाब

पूंडरी 16 सितंबर। पुण्डरी में भाजपा प्रत्याशी सतपाल जाम्बा के समर्थन में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज इतनी बड़ी संख्या में लोगों को यहां देखकर उत्साहित हूं और दावे के साथ कह सकता हूं कि 2019 की तरह पूंडरी से इस बार भी भाजपा को एतिहासिक जीत मिलेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह चुनाव साधारण चुनाव नहीं है, विशेष चुनाव है। यह चुनाव हरियाणा का इतिहास लिखने वाला है, यह कांग्रेस के झूठे वादों और भाजपा के सच्चे विकास का चुनाव है। उन्होंने कहा कि जनता को झूठे वादे करने वालों से सावधान रहना जरूरी है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने झूठे वादे करके तीन राज्यों में सरकार बनाई, अब वहां की जनता भुगत रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेता 10 साल के शासन का हिसाब मांगते फिर रहे हैं, लेकिन जब उनसे सवाल पूछे जाते हैं, तो उनके पास कोई जवाब नहीं होता। मुख्यमंत्री ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर सीधा हमला करते हुए कहा, मैंने हुड्डा से पूछा कि आपके 10 साल के कार्यकाल में कितने किसानों की फसल एमएसपी पर खरीदी गई? किसानों को 2-2 रुपये के चेक क्यों दिऐ जाते थे, कांग्रेस के शासन में किसानों पर गोलियां क्यों चलाई गई। ऐसे बहुत से सवाल हैं, जिनका जवाब आज तक कांग्रेस नहीं दे पाई।

जनसभा में पूंडरी विधानसभा प्रत्याशी सतपाल जाम्बा, कुरुक्षेत्र सांसद नवीन जिंदल, जिला अध्यक्ष मनीष कठवाड़, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, मुख्य सचेतक योगेश्वर गर्ग, जिला महामंत्री सुरेश संधू व पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद बंसल, सुरेश संधू, कर्मवीर कॉल, आदित्य भारद्वाज, बलविंदर जांगड़ा, रोशन सैनी, देवी दयाल बरसाना आदि उपस्थित रहे।

कांग्रेस ने झूठे वादों से कई राज्यों में हड़पी सत्ता
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक, हिमाचल, और तेलंगाना में कांग्रेस झूठे वादे किए, लेकिन आज तक कोई भी वादा पूरा नहीं किया। कांग्रेस का काम ही झूठ बोलना और जनता का शोषण करना है। कश्मीर मुद्दे पर भी मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा, जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में धारा 370 को फिर से लागू करने की बात कही है और कांग्रेस ने उसका समर्थन किया है। ऐसे लोग जो देश को कमजोर करना चाहते हैं, उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने का समय आ गया है।

भाजपा सरकार गरीबों और जरूरतमंदों के लिए समर्पित
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा ने विकास की ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने भ्रूण हत्या, क्षेत्रवाद, और भाई-भतीजावाद को खत्म किया। साथ ही लाखों बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने के लिए भाजपा द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की। नायब सिंह सैनी ने जनता को भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार गरीबों और जरूरतमंदों के लिए समर्पित है। उनकी सरकार ने गरीब परिवारों को मुफ्त रोडवेज यात्रा की सुविधा दी है और गैस सिलेंडर की कीमतें कम करके महिलाओं को राहत पहुंचाई है।

पूंडरी में बहुमत से खिलेगा कमल
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि पूंडरी से कमल का फूल बड़े बहुमत से खिलेगा। उन्होंने कहा, मैं आपके बीच आशीर्वाद लेने आया हूं और आपको विश्वास दिलाता हूं कि पूंडरी का विकास हमारी प्राथमिकता होगी। हम दिन-रात काम करेंगे ताकि पूंडरी विकास की नई ऊंचाइयों को छू सके। इस दौरान उन्होंने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें हमेशा से अपने परिवार के बीच होने का एहसास होता है और आज भी वह इसी भावना से यहां आए हैं। उन्होंने पिछले चुनावों की याद दिलाते हुए कहा कि 2019 में पुंडरी की जनता ने उन्हें ऐतिहासिक जीत दिलाई थी, जो आज तक कुरुक्षेत्र के राजनीतिक इतिहास में नहीं देखी गई थी।

प्रदेश को स्वच्छ और सुंदर बनाना मेरा लक्ष्य : सतपाल जाम्बा

भाजपा प्रत्याशी सतपाल जाम्बा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत मिशन सदैव मेरे लिए प्रेरणादायी रहा है। मेरा गांव, मेरा शहर स्वच्छ हो इसी संकल्प के साथ मैने काम किया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के मिशन को आगे बढ़ाना ही मेरा लक्ष्य है। अपने प्रदेश और क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने का जो सपना मैने देखा है उसके लिए आप सभी लोग मेरा सहयोग करें और 5 अक्टूबर को कमल के फूल के निशान पर वोट देकर विधानसभा में भेजें।

Post Comment

You May Have Missed