-विधायक के मार्गदर्शन में सदर बाजार में निकाली गई तिरंगा यात्रा
-हर घर तिरंगा लहराने का विधायक ने किया आह्वान

गुरुग्राम। विधायक सुधीर सिंगला के मार्गदर्शन में रविवार को सदर बाजार में तिरंगा यात्रा की शुरुआत की, जहां सेंकड़ों युवाओं व कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। यात्रा में गुरुग्राम के भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी मौजूद रहे। बेहतरीन आयोजन के लिए विधायक ने युवा कार्यकर्ता चंचल शर्मा को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर तिरंगा यात्रा देश के कोने-कोने में निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक तिरंगा यात्रा नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को राष्ट्र के प्रति जागृत किया है। इसलिए हम सब देशवासियों का यह कर्तव्य है कि हम देश के प्रति अपनी कृतज्ञता दिखाते हुए, देश को आगे बढ़ाने के लिए हम भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि हमारे भीतर राष्ट्र प्रथम की भावना होनी चाहिए। घर-घर तिरंगा लहराना यही संदेश देता है। हमें हर मंच पर, हर स्थान पर देश का प्रतिनिधित्व करना है। देश को गौरवान्वित करने के लिए देशवासियों को ही बेहतर कार्य करने होते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया में भारत देश का मजबूूती से प्रतिनिधित्व करके देश को आगे बढ़ाया है। आज दुनिया के मजबूत से मजबूत देश भारत के साथ मिलकर ना केवल कार्य कर रहे हैं, बल्कि भारत का प्रतिनिधित्व चाह रहे हैं। श्री सिंगला ने कहा कि आज देश में आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर जो देशभक्तिमय माहौल बना है, वह नजारा हर किसी को देश के प्रति सम्मान की भावना पैदा करता है। उन्होंने आग्रह किया कि हर घर तिंरगा लगाकर देश को सम्मान दें। उन शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान दें, जिन्होंने हमारे लिए बलिदान दिया है।  

error: Content is protected !!