ओपी धनखड़ संडे को फरुखनगर में तिरंगा यात्रा में रहे मुख्य अतिथि
भाजपा किसान मोर्चा नेता वीरेंद्र यादव के द्वारा किया गया आयोजन
फरुखनगर के एतिहासिक शीश महल में ही मौजूद है शहीद स्मारक
तिरंगा यात्रा के दौरान उल्टे हाथ में तिरंगा थामें दिखे धनखड़

फतह सिंह उजाला

गुरुग्राम । सोमवार को पूरा देश आजादी के लिए प्राणों की आहुति देने वाले सभी शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए तिरंगा का ध्वजारोहण कर तिरंगा को सलामी देकर ज्ञात- अज्ञात सभी शहीदों को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करेगा। एक दिन पहले संडे को हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ जिले के ऐतिहासिक कस्बा फरुखनगर में पहुंचे, लेकिन यहां पर एतिहासिक शीश महल में ही मौजूद शहीद स्मारक को भूल गए और ना ही वहां शहीदों के याद में दो फूल भी अर्पित किए जा सके । एक दिन पहले ही इसी शीश महल में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह भी पहुंचे थे और उनके द्वारा यहां शहीद स्मारक पर शहीदों के सम्मान में पुष्पांजलि अर्पित की गई ।

संडे को भाजपा किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव के नेतृत्व और मार्गदर्शन में फरुखनगर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस तिरंगा यात्रा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। जिस समय फर्रूखनगर शहर में यह तिरंगा यात्रा परिक्रमा कर रही थी, उसी दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ के उल्टे हाथ में तिरंगा झंडा भी पकड़ा हुआ देखा गया। जानकारों के मुताबिक तिरंगा झंडा सम्मान के साथ सीधे हाथ में ही पकड़े हुए रहना चाहिए । इस तिरंगा यात्रा में बैंड , ऊंट, घोड़ी सहित अनेक ट्रैक्टर और इन सभी पर भाजपा समर्थक कार्यकर्ता जोश से लबरेज होकर तिरंगा यात्रा में शामिल रहे।

पीएम नरेन्द्र मोदी के आहवान पर हर घर तिरंगा फहराने का संदेश देने के लिए भाजपा किसान मोर्चा गुरूग्राम ने फरुखनगर अनाज मंडी से ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने किया। तिरंगा यात्रा में पहुंचने पर विरेन्द्र यादव चेयरमैन और हल्के की सरदारी ने अध्यक्ष जी को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।  प्रदेश अध्यक्ष जी ने तिरंगा यात्रा प्रारम्भ करने से पहले भारत माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर आजादी के अमर सेनानीयो को नमन किया।

धनखड़  ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश को आजाद हुए 75 पुर्ण होने जा रहे हैं। इस वर्ष को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाते हुए हमने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले उन सभी शहीदों को नमन किया है , जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। हमने अंडेेमान निकोबार द्वीपसमूह जाकर वाइपर द्वीप ओर सेल्यूलर जेल में वीर सावरकर सहित उन सभी शहीदों को नमन कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा के कार्यकर्ता अल्फोर्ड पार्क से पावन मिट्टी लेकर आए और  पुरे हरियाणा में चन्द्रशेखर आजाद , शहीद भगत सिंह की पुण्यतिथि को पुरे हरियाणा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया। धनखड़ ने स्वयं ट्रैक्टर पर सवार होकर अनाज मंडी से फरुखनगर बस स्टैंड , मेन बाजार से होते हुए सिविल हॉस्पिटल फरुखनगर पर तिरंगा यात्रा का समापन किया। रस्ते में तिरंगा यात्रा पर व्यापारी वर्ग और अपने घरों की छत से लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

धनखड़ ने भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन करने पर भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विरेन्द्र यादव चेयरमैन और जिला महामंत्री मुकेश जैलदार पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुरे हरियाणा में किसान मोर्चा गुरुग्राम ने सभी मण्डलो में भव्य तिरंगा यात्रा निकालकर आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया है। इस यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़, जिला महामंत्री मुकेश जेलदार , जिला उपाध्यक्ष दिनेश यादव , कर्मचंद यादव, नवीन यादव , केवल भारद्वाज मण्डल अध्यक्ष,  मनोज तंवर , संदीप चेयरमैन , जयंती जाटव वाईचेयरमैन,  सुशील सरपंच , विकास सरपंच , कुलदीप सरपंच, तोता सरपंच, दयाराम नेता जी, संजय प्रधान , महावीर मास्टर , जे पी मास्टर, जीतराम मास्टर, सहित भारी संख्या लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!