सोहना बाबू सिंगला

तिरंगा हिंदुस्तान देश की शान है। जिसको देश के प्रत्येक नागरिक को अपने घर दुकानों पर लगाना चाहिए। जिसके लगाने से गौरव की अनुभूति हो सके यह कहना है कस्बे के जागरूक नागरिकों का जो सरकार द्वारा निर्धारित हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए जोर-शोर से जुटे हुए हैं।

सोहना कस्बे में सरकार के आदेशों को अमलीजामा पहनाने के लिए लोगों ने कमर कस ली है। लोग अभियान के तहत प्रत्येक घर में तिरंगा लगाने के लिए उत्साहित है। उक्त कार्यक्रम 13 अगस्त से 15 अगस्त तक चलेगा। जिसके तहत कस्बे के प्रत्येक नागरिकों के घर दुकानों पर तिरंगा फहराया जाएगा। सरकार ने अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए सरकारी विभागों को भी निर्देश दिए हुए हैं। अधिकारीगण भी कार्यक्रम को गति देने के प्रयास में लगे हैं।

क्या कहते हैं नागरिक

सोहना कस्बे के जागरूक नागरिक अशोक गर्ग पप्पी प्रधान कहते हैं कि तिरंगा हमारे देश की शान का प्रतीक है। जिसको प्रत्येक नागरिक को अपने प्रतिष्ठानों पर लगाना चाहिए।

समाज सेवी सुभाष बंसल का कहना है कि तिरंगा हिंदुस्तान देश की आन बान शान का प्रतीक है। जिसको प्रत्येक नागरिक को अपने घरों पर लगाना चाहिए।

कस्बे के समाजसेवी तरपेश गोयल बताते हैं कि तिरंगा आजादी का प्रतीक है। जिसको प्रत्येक घर पर नागरिकों को लगाना चाहिए।

समाजसेवी अतुल सिंगला उर्फ गुल्लू कहते हैं कि तिरंगा लगाने से युवा वर्ग को आजादी के बारे में पता चल सकेगा। जिससे आने वाली पीढ़ी को इतिहास का ज्ञान हो सकेगा।

error: Content is protected !!