राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने तिरंगा वितरण केंद्र का भी रिबन काटकर शुभारंभ किया

गुरुग्राम – राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने आज गुरुग्राम के लोक निर्माण विश्राम गृह में तिरंगा वितरण केंद्र का भी रिबन काटकर शुभारंभ किया। इन वितरण केंद्रों के माध्यम से लोगों को खरीदने के लिए तिरंगे झंडे उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

गुरुग्राम जिला प्रशासन ने स्वयं सहायता समूहों के सहयोग से ऐसे 30 तिरंगा वितरण केंद्र खोल दिए हैं तथा लोगों की सुविधा के लिए पूरे जिला में ऐसे लगभग 100 केंद्र खोलने की योजना है। प्रत्येक तिरंगा वितरण केंद्र पर ₹20 में झंडा दिया जा रहा है और यदि डंडा साथ लेते हैं तो ₹5 और देने होंगे। इन वितरण केंद्रों के अलावा राशन डिपुओं में भी बिक्री के लिए तिरंगे उपलब्ध करवाए गए हैं।

राज्यपाल ने सभी हरियाणा वासियों को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ से जुड़ते हुए अपने घर पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पूरा देश आजादी के 75 वर्ष होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हमें भी अपने घर पर तिरंगा फहराकर इस आजादी के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाना है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!