पूर्व मंत्री व झज्जर की विधायक दादरी की प्रभारी गीता भुक्कल ने दादरी के रेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की बैठक।
गीता भुक्कल ने केंद्र की भाजपा सरकार व हरियाणा कि गठबंधन सरकार पर उठाए सवाल।

चरखी दादरी जयवीर फौगाट

06 अगस्त, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देशभर में आजादी के 75वें वर्ष को आजादी गौरव यात्रा के रूप में मना रही है। गौरव यात्रा आगामी 9 अगस्त से 15 अगस्त तक 75 किलोमीटर पदयात्रा की जाएगी। इसी संदर्भ में जिला कांग्रेस प्रभारी व झज्जर की विधायक गीता भुक्कल ने चरखी दादरी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर आगामी रणनीति तैयार की।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बेवजह गांधी परिवार को तंग कर रही है जिसका खामियाजा आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भुगतना पड़ेगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी एवं सांसद राहुल गांधी के साथ केंद्र सरकार के इशारे पर दुर्व्यवहार किया जा रहा है जो कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे।

बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को गांव व शहर में जाकर मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है सरकार के शासनकाल में किसान, मजदूर, व्यापारी की लगातार अपेक्षा हो रही है। किसान मजदूर की कोई सुनने वाला नहीं है, लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। महंगाई के खिलाफ सरकार के जनप्रतिनिधि जनता के समक्ष वायदे करके उन्हें गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा की नीतियों के खिलाफ सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस भाजपा की नीतियों के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ने का काम करेगी। उन्होंने दादरी जिले के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से हल्का व ब्लॉक स्तर पर हर घर तिरंगा लगाकर सम्मान जनक आजादी महोत्सव मनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विधानसभा सत्र में भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोर शोर से मुद्दों को उठा रही और आगे भी इसी तरह उठाती रहेगी। सरकार का जनता से कोई लेना-देना नहीं है। बैठक में समस्त रणनीति तैयार होने उपरांत आजादी के 75 वर्ष में गौरव यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी सौंपी।

इस मौके पर पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल धनखड़, अमन डालवास, धर्मेंद्र सांगवान, बलजीत फोगाट, राजू मान, लीला समसपुर, खजान सिंह सांगवान, प्रीतम चेयरमैन, योगेश फोगाट, सुनील सांगवान, सतवीर ठेकेदार, डॉक्टर ओम प्रकाश, अमन असावरी, महेंद्र सोनी, भूपेंद्र सांगवान, बलवान एडवोकेट, सतवीर फोगाट, जितेंद्र चरखी, सूरज फोगाट, विनोद, जयसिंह, सुशील धानक आदि मौजूद थे।

error: Content is protected !!