किसानों के साथ किए गये विश्वासघात को लेकर फूंका केन्द्र सरकार का पुतला

शहीद उधम सिंह शहीदी दिवस तथा महान लेखक मुन्शी प्रेमचन्द जयन्ती मनाई

चरखी दादरी जयवीर फौगाट,

31 जुलाई, संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न किसान संगठनों व इलाके की खापों ने कितलाना टोल पर किसानों के साथ केन्द्र सरकार द्वारा किये गये विश्वासघात के विरोध में केन्द्र सरकार का पुतला फूंका। सबने मिलकर शहीद उधम सिंह के शहादत दिवस पर उनको याद करते हुए सच्ची श्रद्वाजंलि अर्पित की और महान लेखक व साहित्यकार मुन्शीप्रेमचन्द का जन्म दिन मनाया।

आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता सांगवान खाप से नरसिंह सांगवान डीपीई, फौगाट खाप से बलवन्त नम्बरदार, किसान सभा से यादविरेन्द्र शर्मा, श्योराण खाप से बिजेन्द्र बेरला, हवेली खाप से प्रभूराम गोदारा, आल ईन्डिया किसान मजदूर संगठन से का० सुखबीर, युवा कल्याण संगठन से  सुभाष यादव, महिला मोर्चा से निर्मला पाण्डवान, सन्तोष देशवाल, चन्द्रमुखी चरखी, चिड़िया खाप से राजबीर शास्त्री, पवांर खाप से महाबीर मास्टर, सतगामा खाप से जगबीर सिंह, चौ० छोटूराम डा० अम्बेडकर मंच से बलबीर बजाड़, जाटू खाप से मास्टर राजसिंह जताई व जय किसान आन्दोलन से युद्धवीर अहलावत ने संयुक्त रूप से की। मंच संचालन किसान सभा के कामरेड ओमप्रकाश ने किया।

इस मौके पर वक्ताओं ने एक स्वर से कहा कि देश का किसान मजदूर एमएसपी की संवैधानिक गांरटी हेतु तथा सेना भर्ती हेतु लागू अग्नि पथ योजना को रद्द करवाने के लिए  जोरदार आन्दोलन करेंगे जिसमें देश के सभी किसान, मजदूर,युवा , महिलाएं व भूतपूर्व सैनिक शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हर गांव में इन तबकों की कमेटियां बनाई जाएंगी। उन्होंने बिजली बिल 2020 को रद्द करने करने के साथ सभी आन्दोलनरत किसानों के मुकदमें रद्द करने, लखीमपुर खीरी के पीड़ित किसानों को न्याय देने, खाद्य पदार्थों तथा कृषि यन्त्रों पर जीएसटी हटाने, मंहगाई पर रोक लगाने, सरकारी महकमों का निजिकरण रोकने, बेरोजगारी दूर करने की मांग प्रमुखता से रखी।

आज के कार्यक्रम को पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रणसिंह मान, कमल सिंह प्रधान, मजदूर नेता कमलेश भैरवी, मास्टर ताराचन्द चरखी, सूरजभान झोझू, सुरेन्द्र कुब्जानगर, रणधीर घिकाड़ा, कप्तान रामफल, सत्यवान कालूवाला, दिलबाग बिरही, सुशीला धनाना, राजकुमार हड़ौदी, कर्णसिंह जैनावास, सुरेश फोगाट, रणधीर कुंगड़, मास्टर बस्तीराम, राजकर्ण पाण्डवान, शब्बीर हुसैन, सुबेदार सतबीर सिंह, समुन्द्र सिंह धायल, मीरसिंह निमड़ीवाली, सतीश सांगवान बिरही, रामकुमार धानक, राजकुमार घिकाड़ा ने भी संबोधित किया।

You May Have Missed

error: Content is protected !!