अग्निपथ भर्ती प्रक्रिया के विरोध में 36वें दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी

चरखी दादरी जयवीर फौगाट,

26 जुलाई, लघु सचिवालय परिसर में अग्निपथ भर्ती प्रक्रिया के विरोध में संयुक्त युवा मोर्चा एवं अभिभावक मोर्चा द्वारा संचालित धरना प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा, अग्निपथ भर्ती प्रक्रिया के विरोध में धरना-प्रदर्शन‌ 36वें दिन में प्रवेश। आज के धरने की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन जिला प्रधान धर्मपाल बारवास वह आजाद सिंह भूंगला भारतीय किसान यूनियन जिला उप प्रधान ने संयुक्त रूप से की। धर्मपाल बारवास ने कहा कि बीजेपी सरकार जनता पर डबल बोझ डाल रही है। ज्यों ज्यों नौकरियां कम हो रही है त्यों त्यों महंगाई की मार बढ़ती जा रही है। सरकार ने तीनों सेनाओं के अलावा सीआरपीएफ व अर्धसैनिक बलों में भी जवानों की भर्ती नहीं खोली है और लाखों पद लम्बे समय से खाली पड़े हैं, और अब अस्थाई तौर पर भर्ती हेतु अग्निपथ भर्ती योजना बनाई है जो कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। सेना में साधारण किसानों एवं मजदूरों के होनहार छात्र अपनी रुचि रखते हैं।

उन्होंने कहा कि उनके बच्चे रोजगार के साथ साथ देश भक्ति के अपने स्वप्न को साकार करने का अवसर मिलता है। लेकिन वर्तमान भर्ती प्रक्रिया अग्निपथ उनके सपनों पर कुठाराघात ही साबित हो रही है।जो होनहार अभ्यर्थी लगभग लम्बे समय तक पुरानी भर्ती प्रक्रिया के लिए मेहनत करते आ रहे थे वे अब अग्निपथ भर्ती प्रक्रिया में अपनी रूचि नहीं रखते हैं क्योंकि उन्हें चार साल बाद पुनः नौकरी मिलेगी इसकी कोई गारंटी नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार इस कदम की घोर निन्दा ही नहीं बल्कि घोर विरोध किया जायेगा और जब तक पुरानी भर्ती प्रक्रिया लागू नहीं होती तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। आज के धरने को किसान नेता कमल सिंह हडोदी ने भी अपना समर्थन दिया। 

आज के धरने पर सर्वजातीय फौगाट खाप उन्नीस के प्रधान बलवंत नम्बरदार, सुरेश फौगाट, किसान सभा जिला अध्यक्ष रणधीर, रणधीर बारवास,मेवा सिंह आर्य, राजेंद्र डोहकी, सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान राजकुमार घिकाड़ा, रविंद्र सांगवान, सीता राम आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!