भारत की अर्थव्यवस्था में महिलाओं का बड़ा योगदान हुसैन
महिलाओं को बराबरी का हक मिले यही सरकार का लक्ष्य

गुरुग्राम, 26 जुलाई। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं बिहार राज्य के उद्योग मंत्री शहनवाज हुसैन सैयद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार सबका साथ, सबका विकास फार्मूले पर काम कर रही है। समाज का कोई भी वर्ग अपने आपको विकास की धारा से अछूता ना समझे इसी को लेकर हम सभी को एक टीम वर्क की तरह काम करना होगा। अल्पसंख्यक महिला सशक्तिकरण विषय पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत की अर्थ व्यवस्था में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान हैं। श्री हुसैन मंगलवार को गुरुग्राम स्थित भाजपा के गुरुकमल प्रदेश कार्यालय में अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन ने की। इस मौके उनके साथ एसएम अकरम, ऐजाज देशमुख प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र व जीजी जोसेफ, प्रदेश अध्यक्ष केरल उपस्थित थे।

श्री हुसैन ने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं के स्वास्थ्य और बच्चों में बढ़ते कुपोषण पर ऐतिहासिक काम किया है। महिलाओं को पहले दूर-दूर से सिर पर रखकर पानी लाना पड़ता था, लेकिन मोदी सरकार हर घर में जल पहुंचाकर महिलाओं को परेशानियों से मुक्ति दिला रही है। उन्होंने कहा पहले महिलाओं को शौच के लिए घर से बाहर जाना पड़ता था जिससे उन्हें काफी दिक्कतें होती है जिसे मोदी सरकार ने घर-घर शौचालय बनाकर महिलाओं का सम्मान किया है।

श्री हुसैन ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं का अभियान पीएम मोदी ने हरियाणा की धरती पानीपत से शुरू किया था। इसका परिणाम देखने को मिल रहा है कि हरियाणा में बेटिया खेलों में अपने देश और प्रदेश का नाम कर रही है। संविधान के 73वें व 74वें संशोधन में सरकार ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया। महिलाओं को बराबरी का हक मिले यही सरकार का लक्ष्य है।

श्री हुसैन ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें महिलाओं को पूरा सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाकर पीएम मोदी ने दुनिया को दिखा दिया कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें गरीब से गरीब तबके को भी भागीदारी मिलती है।

सत्र में उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए श्री हुसैन ने कहा कि नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने का काम करें। अब यही पार्टी रहने वाली है। हम खुशनसीब हैं कि हम पार्टी से जुड़े है। हमारी पहचान पार्टी से है। हम पार्टी की वजह से हैं। हमें पार्टी के लिए काम करना है किसी विशेष व्यक्ति के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसा दल है जिसमें व्यक्ति अपनी मेहनत से नीचले पायदान से मंच तक पहुंचता है। अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए सरकार ने काफी योजनाएं चलाई हुई हैं लेकिन वे अभी भी अनजान हैं जिन्हें जानकारी देना हम हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी राजीव जैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुसैन खान अल्पसंख्यक मोर्चा, दिल्ली प्रदेश प्रभारी वह प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम संयोजक जाकिर हुसैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश प्रदेश प्रभारी सईद अहमद, रहीश, ताहिर, वसीम अकरम, रिजवा, मनोज यादव, असलम, अल्ताफ, लियाकत आदि भी उपस्थित रहे।

कांग्रेस ने मुस्लिम समाज को गुमराह किया: शादाव शम्स

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन के पहले सत्र को प्रवक्ता उत्तराखंड , शादाव शम्स से संबोधित किया। उन्होंने अल्पसंख्यक वर्ग खासकर मुस्लिम समाज को गुमराह करने का आरोप कांग्रेस पर लगाया। उन्होंने कहा कांग्रेस की विचारधारा सिर्फ मुस्लिम समाज को गुमराह करके अनपढ़ रखने की रही है। कांग्रेस ने समाज के नेताओं को सिर्फ रबड़ स्टैम्प बनाकर रखा। आजादी के बाद भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने अंग्रेजों की नीति पर चलते हुए डिवाइड एंड रूल वाली पॉलिसी चलाई और मुस्लिम समाज को पिछड़ने के लिए छोड़ दिया। श्री शम्स ने कहा कि भाजपा का ध्येय सर्वधर्म समभाव का है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचारधारा स्पष्ट है, श्री मोदी का कहना है मुस्लिम समाज शिक्षित होगा तो उसका विकास होगा। अगर मुस्लिम समाज के युवा के एक हाथ में कुरान और दूसरे मे लैपटाप होगा तो विकास निश्चित है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सबका साथ और सबका विकास की पद्धति पर काम कर रही है।

गेम चेंजर साबित हो रहे हैं पीएम मोदी के फैसलें

प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे सत्र को पूर्व राज्यसभा सांसद सैयद जफर इस्लाम ने संबोधित किया। उन्होंने शिविर में आत्मनिर्भर भारत विषय पर पर बोले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रहा है। आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए पीएम मोदी ने जो बीड़ा उठाया है उस पर हमें खरा उतरने का मौका मिला है। शिविरों के जरिए हमें एक दूसरे को जानने और सीखने का मौका मिलता है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आत्मनिर्भर भारत की सोच थी। लेकिन दूसरी सरकारों ने इसे विफल कर दिया। पीएम मोदी ने स्वदेशी को समझा और इसे धरातल पर उतार दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोकल फॉर लोकल का नारा दिया था। उन्होंने कहा था कि भारतीयों को विदेशी वस्तुओं का गुलाम नहीं बनना चाहिए, हमें विदेशी उत्पादों पर निर्भरता कम करनी चाहिए। साल 2020 में प्रधानमंत्री ने 20 लाख करोड़ का पैकेज की घोषणा देश के उत्थान के लिए की थी। इसका परिणाम अब देखने को मिल रहा हैं। भारत की पहचान शक्तिशाली देशों में होने लगी है। पीएम मोदी के फैसले गेम चेंजर साबित हो रहे हैं। देश में निवेशकों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने वर्ल्ड क्लॉस का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया है ताकि निवेशकों को परेशानी ना हों और वे अपना निवेश भारत में कर सकें जिससे यहां बेरोजगारी भी कम हो।

संविधान में अल्पसंख्यकों के अधिकार सुरक्षित: चौधरी

प्रशिक्षण शिविर के तीसरे सत्र के वक्ता पूर्व मंत्री वीपी चौधरी रहे। उन्होंने संवैधानिक संस्थाओं का योगदान के विषय पर बोलते हुए कहा कि संविधान से हमें विचारों की आजादी, अपनी पूजा पद्धति की आजादी के अलावा अन्य सुविधाएं मिली हैं। किसी के साथ कोई भेदभाव ना हो इसके लिए संविधान में अधिकार सुरक्षित किए गए हैं। संविधान निर्माताओं ने अल्पसंख्यकों को ध्यान रखकर कानून बनाएं ताकि किसी के साथ अन्याय नहीं हो सके। श्री चौधरी ने अल्पसंख्यकों को उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

error: Content is protected !!