गुरुग्राम, 23 जुलाई। जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर घोषित होने वाले पदम पुरस्कारों ( पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री) के लिए हरियाणा सरकार ने ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। उन्होंने बताया कि इन पुरुस्कारों के लिए योग्य व्यक्ति अपना नामांकन प्रस्ताव ऑनलाइन निर्धारित प्रपत्र में [email protected] अथवा [email protected] पर भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया की आवेदन स्वीकार करने की अंतिम 15 अगस्त 2022 निर्धारती की गई है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नही किया जाएगा।

डीसी श्री यादव ने बताया कि पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक है। 1954 में स्थापित इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। यह पुरस्कार कला, साहित्य, सार्वजनिक मामलों, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग आदि जैसे सभी क्षेत्रों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों के लिए दिया जाता है। सभी नागरिक बिना किसी जाति, व्यवसाय, पद या लिंग भेद के इस पुरस्कार के लिए पात्र हैं।

डीसी ने कहा कि नामांकन/सिफारिशों के प्रारूप में निर्दिष्ट सभी प्रासंगिक विवरण शामिल होने चाहिए, जिसमें वर्णनात्मक रूप में एक विवरण भी शामिल हो, जो स्पष्ट रूप से संबंधित क्षेत्र में अनुशंसित व्यक्ति की विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों व सेवा की जानकारी देता हो। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तियों की पहचान करने का प्रयास किया जाना चाहिए, जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियां मान्यता देने योग्य हो।

उपायुक्त ने जिलावासियों से आह्वान करते हुए कहा कि सरकार पद्म पुरस्कारों को ‘जन पद्म’ के रूप में तब्‍दील करने के लिए प्रतिबद्ध है। अत: सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे स्व-नामांकन सहित नामांकन/अनुशंसा करें। उन्होंने कहा कि इन पुरुस्कारों के लिए ऐसे योग्य व्यक्तियों के पक्ष में उपयुक्त नामांकन किया जाना चाहिए क्योंकि ऐसे व्यक्तियों की मान्यता ही इन पुरस्कारों की प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोड़कर सरकारी कर्मचारियों सहित सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में कार्य करने वाले पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं होंगे।

error: Content is protected !!