नपीनो ऑटो के श्रमिकों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी प्रबंधन नहीं दे रही है कोई ध्यान, श्रमिक हैं परेशान……

गुडग़ांव, 16 जुलाई (अशोक) : विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों स्थित कई प्रतिष्ठानों में पिछले काफी समय से श्रमिक विवाद चले आ रहे हैं। प्रबंधन इन विवादों का निपटारा ही नहीं करना चाहती। इस प्रकार के आरोप श्रमिक संगठन प्रबंधन पर लगाते रहे हैं। आईएमटी मानेसर स्थित नपीनो ऑटो में भी श्रमिक विवाद चल रहा है। श्रमिक इन विवादों का समाधान कराने का आग्रह
श्रम विभाग व प्रदेश सरकार से भी कर चुके है। नपीनो ऑटो के श्रमिक अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। उन्होंने काम रोककर हड़ताल शुरु की हुई है।

श्रमिक यूनियन के प्रधान नरेश कुमार व परशुराम का कहना है कि प्रबंधन श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ाने में लगी है। श्रमिकों के सामूहिक मांगपत्र पर प्रबंधन वार्ता ही नहीं करना चाहती। उनका कहना है कि यह सब प्रबंधन श्रमिकों को परेशान करने के लिए ही कर रही है। श्रम विभाग ने गत दिनों श्रमिकों व प्रबंधन को कार्यालय में बुलाया था, लेकिन प्रबंधन के अडिय़ल व्यवहार के चलते वार्ता आगे नहीं बढ़ पाई। अब आगामी 19 जुलाई को फिर से वार्ता होगी। श्रमिक नेता नवराज दहल का कहना है कि श्रमिकों ने शांतिप्रिय तरीके से अपना आंदोलन शुरु किया हुआ है। उन्होंने प्रबंधन श्रम विभाग से आग्रह किया है कि श्रमिकों को न्याय दिलाया जाए ताकि औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिक शांति बनी रहे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!