आम आदमी पार्टी के हौंसले बुलंद…..निगम में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन में जुटी भीड़ से : उमेश अग्रवाल

गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में सोमवार को जिस प्रकार भारी संख्या में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता व आम लोगों की भीड़ जुटी उससे आप नेता तो गदगद हैं ही अन्य राजनीतिक दलों के नेता भी इस भीड़ को देखकर यह कहने को विवश हो गए कि उन्हें विश्वास नहीं था कि आम आदमी पार्टी के पहले प्रदर्शन में ही इतनी भारी संख्या में लोग जुटेंगे। उन्हें संभवतः यह भी अंदाजा नहीं रहा होगा कि आम आदमी पार्टी थोड़े समय में ही अपने संगठन को इतना मजबूत और जनाधार इतना व्यापक बना देंगे।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को आम आदमी पार्टी ने गुरुग्राम नगर निगम में फैले कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया था। इस आयोजन में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता तो सम्मलित हुए ही भ्रष्टाचार से त्रस्त शहर के ढेरों लोग भी उत्साह से शामिल हुए। शहर का आमजन तो जैसे इंतजार ही कर रहा था कि कोई उनकी आवाज उठाने के लिए आगे आए। कोई भी राजनैतिक दल अब तक खुलकर आगे नहीं आ रहा था। कुछ नेता केवल बयान जारी कर रहे थे। सड़क पर उतर कर लोगों की समस्या का समाधान कराने और उन्हें भ्रष्टाचार से निजात दिलाने की पहल नहीं कर रहे थे। नगर निगम में कदम-कदम पर फैले कथित भ्रष्टाचार से शहर का हर नागरिक किसी न किसी रूप में सामना कर रहा है।

आम आदमी पार्टी ने जिस दमदार तरीके से शहर के लोगों की आवाज उठाई उससे अब लोगों को भी उम्मीद होने लगी है कि निगम के भ्रष्टाचार और कर्मचारियों की मनमानी से उनको राहत मिल सकेगी।

आप के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल ने पार्टी के भ्रष्टाचार मुक्त शासन के संकल्प को दोहराते हुए कहा है कि आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हरियाणा में भी स्वच्छ प्रशासन देने का लोगों को भरोसा दे चुके हैं। पार्टी की पहली प्राथमिकता गुरुग्राम नगर निगम के भ्रष्टाचार से आम नागरिक को मुक्ति दिलाने की है। श्री अग्रवाल कहते हैं कि जब तक जन सामान्य को निगम अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यशैली से राहत नहीं मिल जाएगी तब तक आम आदमी पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।

इस प्रदर्शन से शहर के लोग भी हैरान हैं कि अल्प समय में आप ने इतना बड़ा जनाधार तैयार कर लिया। इसी जनाधार के बलबूत आम आदमी पार्टी ने सोहना नगर परिषद चुनाव में अपना दमदार प्रदर्शन किया। अब इस व्यापक जनाधार में लोग नगर निगम के होने वाले चनावों के परिणाम भी तलाशने लगे हैं और आम आदमी पार्टी का टिकट पाकर निगम के चनाव लड़ने के इच्छुक लोग अपनी गोटियां बैठाते हुए अपने-अपने वार्डों से तैयारियांे में जुट गए हैं।

You May Have Missed