गुरुग्राम। बात चाहे सड़क सुरक्षा की हो, स्वछता, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण सरक्षण या फिर आमजन की मूलभूत समस्या को सभ्य तरीके से प्रशासन तक पहोंचाना हो, परिवर्तन -एक प्रयास संस्था बखूबी निभा रही हैँ।

परिवर्तन एक प्रयास क़े स्टार प्रचारक भाविका हिंदुस्तानी (13वर्ष ) और पार्थ हिंदुस्तानी (11 वर्ष ) अपनी 9 साल और 7 साल की उम्र से लगातार जनता को जागरूक कर रहे हैँ. जिसके लिये दोनों को कई बार गुरुग्राम प्रशासन और अन्य संस्थाओ ने सम्मानित किया हैँ।

भाविका हिंदुस्तानी और पार्थ हिंदुस्तानी ने बताया की उनका लक्ष्य देश मे परिवर्तन लाने का हैँ की जिससे आमजन देशहित मे अपनी जिम्मेदारी समझे। चाहे वो सड़क सुरक्षा हो या स्वछता या फिर कोई और नैतिक कार्य।

दोनों ने बताया की ज़ब वे 7 साल और 9 साल क़े थे तो उन्होंने अपने पिता धर्मवीर हिंदुस्तानी, जोकि पहले से सामजिक कार्यों मे लगे रहते हैँ उनके साथ मिलकर छोटे छोटे नुककड़ नाटको क़े माध्यम से जागरूक करने का प्रयास किया जिसे जनता ने खूब पसंद किया।

जैसे जैसे समय बीता उन्होंने रिपोर्टिंग क़े माध्य्म से एक नये अंदाज मे पत्रकारिता भी की जिसे जनता ने खूब सराहा।
दोनों ने बताया की वे किसी क़े भी खिलाफ नहीं हैँ बस समस्या को प्रशासन तक पहोंचाने का काम करते हैँ ताकि जनता को सुविधा मिले।

परिवर्तन एक प्रयास की अध्यक्ष श्रीमती रितु कटारिया ने बताया की उनकी संस्था अपने जीवन काल मे कुछ न कुछ सकारात्मक बदलाव लाने क़े लिये प्रतिबद्ध हैँ।

रितु कटारिया मिसेज़ हरियाणा भी रह चुकी हैँ। उन्होंने बताया की हम पिछले तीन सालो से ज्यादा से लगातार देशहित मे प्रयास कर रहे हैँ जिसके अंतर्गत उन्होंने गुरुग्राम क़े दो मुख्य चौक सैक्टर 4-7 और सैक्टर 5 चौक का सोंन्द्रियकरण भी करवाया हैँ। हम चाहते हैँ की देशहित मे किया गया हमारा प्रत्येक कार्य मिसाल बने।

संस्था क़े संस्थापक सदस्य धर्मवीर हिंदुस्तानी ने बताया की उनके सभी प्रयास देशहित मे थे, हैँ और रहेंगे

error: Content is protected !!