कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका
राहुल गांधी को ईडी की पूछताछ के जरिए किया जा रहा है प्रताड़ित

गुरुग्राम, 16 जून। कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईड़ी की पूछताछ के विरोध में पूरे देश में केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। साइबर सिटी गुरुग्राम में भी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता भीम सिंह राठी के नेतृत्व में सेक्टर 4-7 के चौक पर केंद्र सरकार व ईडी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने धनवापुर फाटक से सेक्टर 4 और 7 चौक तक नारेबाजी करते हुए रोड़ मार्च निकालकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया।

मोदी-भाजपा संघी सरकार द्वारा सत्ता व जांच एजेंसियों के दुरूपयोग से श्रीमती सोनिया गांधी-राहुल गांधी सहित देश के तमाम विपक्षी नेताओं को अनावश्यक रूप से परेशान करने पर विगत तीन दिनों से कांग्रेस के चल रहे सत्याग्रह पर जिस तरह मोदी-शाह के इशारे पर दिल्ली पुलिस कांग्रेस सांसदों, विधायकों, नेताओं व कार्यकर्ताओं पर बर्बर आमनवीय व्यवहार कर रही है, कांग्रेस नेता भीम सिंह राठी ने कठोर आलोचना करते हुए इसे भारत में लोकतंत्र की हत्या व संघी फासीजम लादने का कुप्रयास बताया। भीम सिंह राठी ने कहा कि मोदी-शाह के इशारे पर बुधवार को दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड़ में पूरे मीडिया के सामने घुसकर जिस तरह कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीटा, घसीटा वह भारत के 75 साल के प्रजातांत्रिक इतिहास में आश्चर्यजनक था। आज तक दिल्ली पुलिस ने कभी भी किसी भी राष्ट्रीय पार्टी के मुख्यालय में घुसकर पुलिस बल का प्रयोग करने का दुस्साहस नही किया था। लेकिन मोदी-शाह ने कांग्रेस कार्यालय में पुलिस को घुसाकर यह कारनामा भी कर दिया। कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड़ दिल्ली में पुलिस का घुसना लोकतंत्र के मंदिर को तहस-नहस करना है। हर पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी मुख्यालय लोकतंत्र में मंदिर के समान होता है और किसी भी सरकार के समय पार्टी राष्ट्रीय कार्यालय में घुसकर पुलिस ने किसी ऐसी अभद्रता व आमानवीयता नही की जो मोदी राज में बुधवार हो हुई है। 

कांग्रेस नेता भीम सिंह राठी का कहना है कि केंद्र सरकार ईडी का इस्तेमाल करके राहुल गांधी को प्रताड़ित करने का काम कर रही है। आने वाले समय में केंद्र में कांग्रेस की सरकार ना आ जाए इस डर से भाजपा नेता केंद्र की जांच एजेंसी के का गलत फायदा उठा कर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को प्रताड़ित करने की कोशिश कर रही है।

इस पुतला दहन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिनेश शर्मा, चौधरी साहब राम, सुभाष यादव, नीरज, जोगेंद्र , रोहिताश नंबरदार, हेमचंद्र जोगी, आदि अपने साथियों के साथ उपस्थित रहे

error: Content is protected !!