सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग कर घोंटा जा रहा है  लोकतंत्र का गला : जितेंद्र कुमार भारद्वाज 

–ईडी प्रकरण में राहुल गांधी के साथ खड़े हुए हरियाणा के कांग्रेसी, विरोध प्रदर्शन के दौरान दी गिरफ्तारी
–कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार भारद्वाज, विधायक कुलदीप वत्स, पूर्व विधायक शारदा राठौर सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता हुए प्रदर्शन में शामिल

गुरुग्राम। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के समर्थन में हरियाणा से कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कुमार भारद्वाज, बादली विधायक कुलदीप वत्स, पूर्व विधायक शारदा राठौर सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने अपनी गिरफ्तारी दी। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल सभी नेताओं को गिरफ्तार कर मंदिर मार्ग थाना लेकर गई, लेकिन इस दौरान भी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का हौंसला कम नहीं हुआ। गौरतलब है कि मंगलवार को लगातार दूसरे दिन ईडी की राहुल गांधी से पूछताछ जारी रही। जिसका पूरे देश में कांग्रेस पार्टी द्वारा विरोध किया जा रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्त्ताओ की टीम भी अपने प्रिय नेता के समर्थन में दिल्ली पहुंची थी।

प्रदर्शन में हरियाणा कांग्रेस का प्रतिनिधित्व कर रहे कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कुमार भारद्वाज ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ईडी, सीबीआई जैसी सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग कर जनता की आवाज को दबाकर लोकतंत्र का गला घोंट रही है। केंद्र सरकार की समस्या ये है कि आज जो भी देश हित की बात करता है या भाजपा की  खिलाफत करता है, सरकार उसे देशद्रोही ठहराने में जुट जाती है।

कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि हमारे प्रिय नेता राहुल गांधी समय-समय पर विभिन्न मुद्दों पर केंद्र सरकार को चेताते रहे है। कोरोना महामारी, भारत-चीन विवाद जैसे अंतराष्ट्रीय मुद्दे हो या देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और धार्मिक उन्माद के मामले में अपनी दूरदर्शिता से राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार को जगाने का प्रयास किया, लेकिन अहंकारी केंद्र सरकार ने हमेशा उनकी आवाज को अनसुना किया। आज हालात ये है कि एक तरफ जहां देश की अर्थव्यवस्था रसाताल में जा रही वहीं देश में भाईचारे और प्रेमभाव के ढांचे को कमजोर किया जा रहा हैं, जिसके आने वाले समय में और भी भयावह परिणाम सामने आएंगे।

जितेंद्र कुमार भारद्वाज ने कहा कि देश हित के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार एक प्रोपेगेंडा के तहत गांधी परिवार के खिलाफ सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग करते हुए राजनितिक दुर्भावना के तहत कार्यवाही कर रही है। भारत एक लोकतांत्रिक देश है और इस तरह की तानाशाही के लिए इसमें कोई जगह नहीं हैं। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि आज मोदी सरकार राजनितिक प्रतिशोध के लिए गांधी परिवार और विशेषकर राहुल गांधी के साथ दुर्व्यवहार कर रही है, उसे पूरे देश की जनता देख रही है। कांग्रेस देश में लोकतंत्र का खात्मा किसी भी सूरत में नहीं होने देगी। इसके लिए पूरे देश में इस तानाशाही सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर इनके देश विरोधी चेहरे व नीतियों को उजागर किया जाएगा।

इस अवसर पर संजीव शर्मा एडवोकेट, अभय सिंह दायमा एडवोकेट, राजेश त्रिवेदी,लोकेश राघव,लोकेश मैम्बर, जकरिया सरपंच,रविन्द्र भामला,कर्मबीर खटाना, सुरेंद्र प्रधान, मोहित भारद्वाज,सोनू भारद्वाज,धर्म भारद्वाज,जसवंत राघव,हाज़ी समसुदीन, खलील खान,जयपाल,रविंदर,याकूब,उस्मान,असलम,अकबर,हाज़ी रशीद, जितेंद्र राघव, सरजीत कुमार आदि कार्यकर्ता

You May Have Missed

error: Content is protected !!