-ट्रस्ट के कानूनी प्रकोष्ठ प्रमुख सतबीर नेहरा व उनके परिजनों ने किया पौधारोपण
-विश्व पर्यावरण दिवस पर चलाई गई अंतरराष्ट्रीय मुहिम का हिस्सा
-इस साल अप्रैल से अमेरिका में हैं सतबीर नेहरा

गुरुग्राम 6 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर नेहरा खाप ट्रस्ट ने संयुक्त राज्य अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में भी पौधारोपण किया। यह पौधारोपण ट्रस्ट के कानूनी प्रकोष्ठ प्रमुख सतबीर नेहरा एडवोकेट व उनके परिवार ने किया। इस अवसर पर ह्यूस्टन शहर में दर्जनों फलदार, छायादार और फूलदार पौधों का रोपण किया।

इस बारे में जानकारी देते हुए नेहरा खाप ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी अमित नेहरा ने गुरुग्राम में बताया कि संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के मानक समय में 12 घण्टे का अंतर है अतः ह्यूस्टन में यह दिवस भारत के हिसाब से सोमवार को मनाया गया। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर नेहरा खाप ट्रस्ट ने वाकई विश्व स्तरीय कार्य किया है। इससे ट्रस्ट के क्रियाकलापों का संसार के हर कोने में होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

गौरतलब है कि सतबीर नेहरा एडवोकेट हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल के दूसरे कार्यकाल के दौरान 1987 में उनके पॉलिटिकल एडवाइजर रह चुके हैं। इस पद का उन्होंने बखूबी निर्वहन किया और उसके बाद उन्होंने वकालत में भी खूब नाम कमाया।

सतबीर नेहरा को-ऑपरेटिव बैंक में मैनेजर पद से सेवानिवृत्त अपनी पत्नी प्रोमिला नेहरा के साथ इस साल 2 अप्रैल से संयुक्त राज्य अमेरिका के ह्यूस्टन में रह रही बेटी रसिना नेहरा के पास गए हुए हैं। नेहरा खाप ट्रस्ट के पदाधिकारी होने के नाते उन्होंने तय किया कि विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ह्यूस्टन सिटी साइप्रस ब्रिजलेंड में भी पौधारोपण किया जाए।

इस नेक कार्य में डेलॉयट कम्पनी में अधिकारी उनकी बेटी रसिना नेहरा, सात वर्षीय दोहते रयांश रमन और पत्नी प्रोमिला नेहरा ने बखूबी साथ दिया। उन्होंने इस मौके पर अपनी बेटी के घर के विशाल परिसर में दर्जनों पौधों का रोपण कर नेहरा खाप ट्रस्ट का नाम रोशन किया।

नेहरा खाप ट्रस्ट के सात समंदर पार इस नेक कार्य को ट्रस्ट के सेक्रेटरी डीवी नेहरा, जॉइंट सेक्रेटरी बलवीर सिंह नेहरा, धर्मबीर नेहरा विख्यात उद्योगपति भिवानी, शिवकरण नेहरा विख्यात उद्योगपति जयपुर, वैद्य छबीलदास नेहरा, प्रदीप नेहरा प्रख्यात उद्योगपति, संदीप नेहरा प्रख्यात शिक्षाविद झुंझुनूं, सुरेश कुमार नेहरा, मनोज नेहरा एक्सीयन, कैलाश नेहरा सीए इंदौर, एलस्टन नेहरा मोदीनगर, विजेंदर नेहरा, कुलदीप नेहरा एक्सीयन, जोगिंदर सिंह नेहरा, फूल क्वार नेहरा, चन्दू राम नेहरा, कुलवंत सिंह नेहरा एडवोकेट, रामरतन नेहरा, दीपक नेहरा हरिद्वार, रोबिन नेहरा, राजेश नेहरा एडवोकेट, दिनेश नेहरा, चेतराम नेहरा, मेवा सिंह नेहरा, सुभाष नेहरा और दिलीप नेहरा आदि सैंकड़ों गणमान्य व्यक्तियों ने खूब सराहा।

ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी अमित नेहरा का कहना है कि नेहरा खाप ट्रस्ट के जनकल्याण के कार्य पूरे विश्व में इस तरीके से लगातार चलते रहेंगे। इस नेक कार्य के चर्चे सोमवार को सोशल मीडिया में भी पूरे दिन छाए रहे। सभी ने इस कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की।

error: Content is protected !!