सोहना बाबू सिंगला

सोहना नगर परिषद चेयर पर्सन चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत होगी। जिनको मतदाताओं का पूर्ण रुप से समर्थन हासिल है। सभी वर्ग के मतदाता भाजपा उम्मीदवार को जीत दिलाने में लगे हुए हैं। यह बात सोहना भाजपा विधायक कवर संजय सिंह ने नगर परिषद चेयर पर्सन पद की भाजपा प्रत्याशी अंजू देवी द्वारा खोले गए चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर लोगों के समक्ष कही हैं। इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में पहली बार चेयरमैन का चुनाव सीधे मतदाताओं द्वारा किया जाएगा। जबकि इससे पूर्व पार्षद ही चेयरमैन का चुनाव करते थे। बता दें कि अंजू देवी व उनके पति लेखराज कई बार पार्षद रह चुके हैं।

सोमवार को कस्बे की अनाज मंडी में भाजपा उम्मीदवार अंजू देवी ने अपना चुनावी कार्यालय स्थापित कर दिया है। जिसका उद्घाटन सोहना विधायक कवर संजय सिंह द्वारा फीता काटकर विधिवत रूप से किया गया था। उद्घाटन अवसर पर भाजपा के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे। चुनावी कार्यालय में हवन यज्ञ का आयोजन भी किया गया था। लोगों ने विधायक व भाजपा उम्मीदवार के कार्यालय में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। भाजपा उम्मीदवार अंजू देवी उद्घाटन अवसर पर भारी भीड़ को देखकर गदगद हो गई थी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनकी जीत प्रत्येक मतदाता की जीत होगी। भाजपा ने उन पर आस्था जताते हुए टिकट प्रदान की है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव जीतने के पश्चात सभी वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराए जाएंगे तथा परिषद क्षेत्र को विकास की दृष्टि से बुलंदियों पर ले जाया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण मुखी,रवि सिंगला, सरपंच हरबीर सिंह, जितेंद्र राणा,पंकज सिंगला, पूर्व पार्षद लेखराज, भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव चुग, पूर्व पार्षद मुकेश सैनी, चिराग सिंगला, विजय अग्रवाल, समाजसेवी सुभाष बंसल, सरदार अजीत सिंह आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!