-विश्व पर्यावरण दिवस पर चलाई गई राष्ट्रव्यापी मुहिम
-भविष्य में भी जारी रहेगी पर्यावरण बचाओ मुहिम

गुरुग्राम 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर नेहरा खाप ट्रस्ट के पौधारोपण अभियान का एक वर्ष पूरा हो गया। इस दौरान नेहरा खाप ट्रस्ट ने हरियाणा, राजस्थान, उत्तरप्रदेश और पंजाब में विभिन्न स्थानों पर फलदार पौधों का रोपण किया। इसमें नेहरा खाप ट्रस्ट की सभी इकाइयों व पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अभियान को समाज के सभी वर्गों ने खूब सराहा। नेहरा खाप ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी अमित नेहरा का कहना है कि ट्रस्ट की यह मुहिम रुकेगी नहीं बल्कि भविष्य में पौधारोपण पर और ज्यादा बल दिया जायेगा।

गौरतलब है कि नेहरा खाप ट्रस्ट ने अपने गठन से ही पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया हुआ है। इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए 5 जून को हरियाणा के गुरुग्राम, झज्जर, सिरसा जिलों में, व राजस्थान, पंजाब और उत्तरप्रदेश में भी फलदार पौधों का रोपण किया गया।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस पर सिरसा जिले में ट्रस्ट के अध्यक्ष व पूर्व केबिनेट मंत्री जगदीश नेहरा, मैनेजिंग ट्रस्टी अमित नेहरा, सेक्रेटरी कर्नल डी वी नेहरा और जॉइंट सेक्रेटरी बलवीर सिंह नेहरा ने पौधारोपण अभियान की शुरुआत की थी।

इसी कड़ी में गुरुग्राम में नेहरा खाप ट्रस्ट के कन्वीनर ने गाँव बसई में, कार्यकारिणी सदस्य जगमाल नेहरा थानेदार ने थाना डीएलएफ फेज-3 में पौधारोपण किया। झज्जर जिले में ट्रस्टी कर्नल ओ पी नेहरा ने अपनी धर्मपत्नी सुलोचना रानी नेहरा के साथ मिलकर पौधारोपण किया।

इस अवसर पर नेहरा खाप ट्रस्ट और नेहरा खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री हरियाणा सरकार जगदीश नेहरा ने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस है अतः नेहरा खाप ट्रस्ट पर्यावरण को बचाने के लिए कृतसंकल्प है। इसके चलते नेहरा खाप ट्रस्ट ने फैसला लिया कि देश भर में जहाँ कहीं भी नेहरा परिवार हैं वे अपने यहाँ कम से कम एक फलदार पौधा अवश्य लगाएं। इसके चलते देशव्यापी फलदार पौधारोपण अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि इस अभियान को हमारे पूर्वज महाराजा झुझार सिंह नेहरा को समर्पित किया गया है, जो खुद बहुत बड़े प्रकृति प्रेमी थे।

इस अवसर पर नेहरा खाप ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी व वरिष्ठ पत्रकार अमित नेहरा ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का इससे बढ़िया कोई और तरीका नहीं है। आने वाली पीढियां इन पेड़ों के फल खाकर अपने पूर्वजों का स्मरण करेगी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर अंजीर, कटहल, बेलगिरी, आड़ू, लीची, अमरूद, चेरी, आलूबुखारा और बबूगोसा समेत अनेक फलों के पौधे लगाए गए हैं।

ट्रस्ट के सचिव कर्नल धर्मवीर नेहरा ने कहा कि यूँ तो हर पेड़ उपयोगी होता है मगर ट्रस्ट ने फैसला लिया है भविष्य में फलदार पेड़ों के पौधारोपण करने पर ही जोर दिया जायेगा।

नेहरा खाप ट्रस्ट के सहसचिव बलवीर सिंह नेहरा ने कहा कि यह अभियान भविष्य में और बड़े पैमाने पर चलाया जाएगा।
ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस पौधारोपण अभियान में नेहरा खाप की सभी प्रादेशिक और जिला इकाइयों ने भी अपने यहाँ फलदार पौधों का रोपण किया। ट्रस्ट के कन्वीनर पवन नेहरा ने गांव बसई में फलदार पेड़ लगाए और कहा कि इससे हमें छाया व ऑक्सीजन के साथ-साथ स्वादिष्ट फल भी खाने को मिल सकेंगे। इसी तरह डीएलएफ फेज 3 के थाने में थानेदार जगमाल नेहरा ने अपने साथियों के साथ पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि पुलिस का कर्तव्य लोगों की जानमाल की सुरक्षा के साथ पर्यावरण की सुरक्षा करना भी है।

इस अवसर पर धर्मबीर नेहरा विख्यात उद्योगपति भिवानी, शिवकरण नेहरा विख्यात उद्योगपति जयपुर, वैद्य छबीलदास नेहरा, प्रदीप नेहरा प्रख्यात उद्योगपति, संदीप नेहरा प्रख्यात शिक्षाविद झुंझुनूं, सुरेश कुमार नेहरा, मनोज नेहरा एक्सीयन, कैलाश नेहरा सीए इंदौर, एलस्टन नेहरा मोदीनगर, विजेंदर नेहरा, कुलदीप नेहरा एक्सीयन, जोगिंदर सिंह नेहरा, फूल क्वार नेहरा, चन्दू राम नेहरा, कुलवंत सिंह नेहरा एडवोकेट, रामरतन नेहरा, दीपक नेहरा हरिद्वार, रोबिन नेहरा, राजेश नेहरा एडवोकेट, दिनेश नेहरा, चेतराम नेहरा, मेवा सिंह नेहरा, सुभाष नेहरा और दिलीप नेहरा आदि सैंकड़ों गणमान्य व्यक्तियों ने इस अभियान की भूरि भूरि प्रशंसा की।

इस अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर जबरदस्त जनसमर्थन मिला। गौरतलब है कि नेहरा समाज द्वारा सामूहिक रूप से सामाजिक दायित्व निभाने के लिए नेहरा खाप ट्रस्ट का गठन किया गया है। नेहरा खाप के सभी क्रियाकलाप नेहरा खाप ट्रस्ट की देखरेख में चलाए जा रहे हैं। नेहरा खाप ट्रस्ट में कोई भी व्यक्ति वालंटियर के रूप में अपनी सेवाएं दे सकता है। ट्रस्ट के कामकाज का तरीका बेहद पारदर्शी रखा गया है। इसके चलते लोगों का खाप सिस्टम पर विश्वास बढ़ा है। नेहरा खाप ट्रस्ट के अध्यक्ष पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा का कहना है कि नेहरा खाप ने अभी तक कोई भी असंवैधानिक फैसला नहीं दिया है और न ही भविष्य में कोई समाज विरोधी काम किया जायेगा। अगर कहीं से कोई भी ऐसी शिकायत मिले तो उसकी सूचना तुरंत नेहरा खाप ट्रस्ट को दी जाए ताकि उस पर जल्द से जल्द कार्यवाही की जा सके।

यह सारा अभियान नेहरा खाप ट्रस्ट के तत्वावधान में चलाया गया। समाज का कोई भी व्यक्ति, वर्ग या संस्था नेहरा खाप ट्रस्ट के साथ मिलकर लोककल्याण के कार्य कर सकते हैं।

error: Content is protected !!