कार्यकारी अभियंता ने अपने रिश्तेदारों को डीसी रेट पर  लगाया हुआ है। जो कभी भी ड्यूटी पर नहीं आते और आते हैं तो हाजिरी लगाकर चले जाते हैं। जबकि एक कर्मचारी को टेलीफोन अटेंडेंट की पोस्ट पर तैनात किया हुआ है। डीसी रेट पर जो टेलीफोन अटेंडेंट रखा हुआ है उसके खिलाफ भिवानी कार्यकारी अभियंता कार्यालय द्वारा भ्रष्टाचार का मामला दर्ज भी हुआ है।

हांसी,1 जून  । मनमोहन शर्मा 

हरियाणा गर्वमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ शाखा सिंचाई विभाग हांसी द्वारा कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही लंबित मांगो व समस्याओं को लेकर कार्यकारी अभियंता को 24 मई को नोटिस जारी किया गया था। मगर अभियंता ने कर्मचारियों की मांगों पर कोई कार्यवाही नहीं की। इससे क्रोधित होकर कर्मचारियों ने  मांगों को लेकर बुधवार को दूसरे दिन भी कार्यकारी अभियंता जल सेवा मंडल   कार्यालय के समक्ष  सुबह 9 बजे से 1 बजे तक धरना दिया गया। धरने की अध्यक्षता प्रधान अशोक यादव ने की व संचालन सचिव बलराम  ने किया।

 धरने को संबोधित करते हुए ब्रांच प्रधान अशोक यादव ने बताया की  कार्यकारी अभियंता संदीप माथुर पिछले 8 वर्षों से हांसी में कार्यरत है और कार्यालय में भारी भरकम भ्रष्टाचार है कार्यकारी अभियंता लगातार कर्मचारियों का शोषण करने में लगे हुए हैं। कार्यकारी अभियंता ने अपने रिश्तेदारों को डीसी रेट पर  लगाया हुआ है। जो कभी भी ड्यूटी पर नहीं आते और आते हैं तो हाजिरी लगाकर चले जाते हैं। जबकि एक कर्मचारी को टेलीफोन अटेंडेंट की पोस्ट पर तैनात किया हुआ है। डीसी रेट पर जो टेलीफोन अटेंडेंट रखा हुआ है उसके खिलाफ भिवानी कार्यकारी अभियंता कार्यालय द्वारा भ्रष्टाचार का मामला दर्ज भी हुआ है। कार्यकारी अभियंता का रिश्तेदार होने के कारण फिर भी उसको कार्यालय में तैनात किया हुआ है जबकि कार्यालय में  सेक्शन पोस्ट के तहत रेगुलर टेलीफोन अटेंडेंट भी कार्यरत है, डिविजन कार्यालय में अवैध ठेकेदारों का बोलबाला है यहां पर डीसी रेट पर लगे हुए कर्मचारी भी ठेकेदारी करते हैं जोकि सरकारी नियमों की अवहेलना है फिल्ड कर्मचारियों को साबुन, टॉवल, बरसाती देने, हांसी डिविजन के सभी गेटों को ठीक करवाने नहरों पर आरडी लिखवाने आदि मांगों को उठाया गया राज्य सह सचिव संदीप पुनिया ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकारी अभियंता हांसी को तुरंत प्रभाव से कर्मचारियों से वार्ता करके सभी मांगों का समाधान किया जाना चाहिए ताकि संगठन द्वारा अनिश्चितकालीन धरने को समाप्त किया जा सके।

धरने को सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुरेंद्र यादव, प्रदीप लोहान, दिनेश भाटोल, संदीप फौजी,मनोज गढ़ी, बलजीत जमावडी, मनोज मुजादपुर, विक्रम भाटोल, धर्मवीर सुल्तानपुर, रविंद्र शर्मा, रामपाल प्रधान आदि  ने संबोधित किया। 

error: Content is protected !!