हड़ताल से हाल बेहाल……. कस्बे में गन्दगी पसरी

सोहना बाबू सिंगला

सोहना कस्बे में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारी काम छोड़कर धरने पर जमे रहे। जिन्होंने दूसरे दिन भी सफाई का कार्य नहीं किया। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। वहीं हड़ताल का असर सफाई व्यवस्था पर देखने को मिला। कस्बे में सफाई न होने से चारों ओर गन्दगी का आलम था। जिससे नागरिक काफी आहत रहे।

सोहना कस्बे में हड़ताल के चलते समूचा कस्बा गन्दगी से सराबोर रहा। मोहल्ले, बाजार, गलियाँ गन्दगी से अटी पड़ी थीं। गन्दगी के ढेर जगह जगह लगे हुए थे जिनपर मक्खियाँ भिनभिना रही थीं। इस भीषण गर्मी में गन्दगी होने से लोगों को बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। वहीं नगरपरिषद विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा रहा। जिसके अधिकारियों ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की सुध नहीं ली है। हैरत की बात है कि डोर टू डोर योजना के तहत कार्य करने वाले ठेकेदार ने भी गन्दगी को नहीं उठाया है। 

क्या कहते हैं नागरिक …………कस्बे के प्रबुद्ध नागरिक व्यापार मंडल प्रधान अशोक गर्ग, योगी समाज प्रधान सुरेंदर योगी, सर्राफा यूनियन पूर्व प्रधान अशोक वर्मा, समाजसेवी आनंद गर्ग, अजय सिंगला, नवीन गर्ग, व्यापारी अनुज गुप्ता, लोहिया समाज के पूर्व प्रधान प्रवीण कुमार बॉबी, आदि ने नगरपरिषद प्रशासन से सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने व डोर टू डोर ठेकेदार पर कार्यवाही करने को कहा है। लोगों का यह भी कहना है कि नागरिक सभी प्रकार के टैक्सों का भुगतान करने के बाद भी मूलभूत सुविधाओं से महरूम हैं।

विधायक को सौंपा ज्ञापन………….सफाई कर्मचारियों ने गुरुवार को बाजारों में जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। तथा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की थी। कर्मचारियों ने अपनीं माँगों को लेकर एक लिखित ज्ञापन पर सोहना विधायक संजय सिंह को भी सौंपा है। जिसपर विधायक ने उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा कराने का आश्वासन भी दिया है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!