सोहना बाबू सिंगला

सोहना नगरपरिषद सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल रखी। जिसमें काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे। हड़ताली कर्मचारी दरी बिछाकर परिषद कार्यालय के बाहर बैठे रहे। जिन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं हड़ताल होने से समूचा कस्बा गन्दगी से सराबोर रहा। चारों ओर गन्दगी के ढेर लगे थे। जिनपर मक्खियाँ भिनभिना रही थीं।

परिषद के सफाई कर्मियों ने बुधवार को अपनी माँगों को लेकर हड़ताल रखी। सफाई कर्मचारी सुबह होते ही परिषद गेट के बाहर बैठ गए। जिन्होंने पूरे दिन सफाई का काम नहीं किया था। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ खूब नारे लगाये। हड़ताली कर्मचारी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेकेदारी प्रथा बन्द करने, कौशल विभाग बन्द करने आदि मांगों को पूरा कराने के लिए अड़े हुए हैं।

नगरपरिषद सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान विक्रम बताते हैं कि उक्त हड़ताल मांगों कक पूरा कराने के लिए की गई है। सरकार काफी दिनों से केवल मात्र आश्वासन देकर कर्मचारियों को बरगला रही है। जिसने किसी भी माँग को आज तक भी पूरा नहीं किया है। जबकि सफाई कर्मचारी अपनी जान की बाजी लगाकर कार्य करते हैं। जिन्होंने कोविड समय में भी कार्य किया था। उन्होंने यह भी बताया कि उक्त हड़ताल दो दिनों तक चलेगी।

कस्बे में गन्दगी पसरी …………हड़ताल होने के कारण कस्बे में चारों ओर गन्दगी का आलम है। जगह जगह गन्दगी के ढेर लगे हैं। इस भीषण गर्मी में गन्दगी होने से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। उक्त हड़ताल में सभी कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं। जिसके कारण कार्य भी बाधित हो रहा है।

error: Content is protected !!